Breaking News Geopolitics

कुर्सी जाते ही ट्रूडो के निकले आंसू, कनाडा के लिए बताया मुश्किल वक्त

भारत के खिलाफ जहर उगलने और दुष्प्रचार करने वाले, खालिस्तानी आतंकियों का साथ देने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी गई तो कैमरे के सामने रोने लगे. अपने आखिरी विदाई भाषण के दौरान मीडिया ब्रीफिंग करते हुए कैमरे के सामने जस्टिन ट्रूडो की आंखें भर आईं.

जस्टिन ट्रूडो ने अपने विदाई भाषण में कहा, “मैंने इस कार्यालय में हर एक दिन यह सुनिश्चित किया है कि मैं कनाडाई लोगों को सबसे पहले रखूं, मैं लोगों का साथ दूं.” कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की सरकार गिर चुकी है और वो कार्यवाहक पीएम के तौर पर अपना दायित्व निभा रहे हैं.

जस्टिस ट्रूडो के छलके आंसू, जनता से क्या कहा

अपने विदाई भाषण में जस्टिन ट्रूडो ने रुंआसा होते हुए कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मैंने यह सुनिश्चित किया कि इस कार्यालय में हर एक दिन मैं कनाडाई लोगों को सबसे पहले रखूं. मैं कनाडा के लोगों को सपोर्ट करूं. इसलिए मैं यहां आप सभी को यह बताने के लिए आया हूं कि हम आपके साथ हैं. इस सरकार के आखिरी दिनों में भी हम आज और भविष्य में भी कनाडाई लोगों को निराश नहीं करेंगे.”

गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर में कनाडा में चुनाव होने हैं. घटती लोकप्रियता और विवादों के बीच जनवरी में ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया था. जस्टिस ट्रूडो अपनी लिबरल पार्टी में ही तमाम आरोपों का सामना कर रहे थे. माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में (रविवार को) लिबरल पार्टी अपना नया नेता घोषित कर सकती है. (https://x.com/TimesAlgebraIND/status/1897903279847190759)

अमेरिका ने की कनाडा की हालत खराब, बनाना चाहता है 51वां राज्य

अमेरिका और कनाडा में इन दिनों टैरिफ वार छिड़ी हुई है. जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “मैं कनाडाई लोगों को कभी झुकने नहीं दूंगा. हमेशा आप सभी को ऊपर रखूंगा, क्योंकि मैंने हमेशा कनाडा को सर्वप्रथम रखा है. ट्रूडो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ का जिक्र करते हुए ट्रूडो ने कहा, हमें आशंका है कि टैरिफ को लेकर अमेरिका और कनाडा में निकट भविष्य में बड़ा ट्रेड वार छिड़ सकता है.”

आपको बता दें, कि अमेरिका और कनाडा ने एक-दूसरे के इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. हालांकि, इस अब 2 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है.

ट्रूडो के पीएम रहते भारत से रिश्तों में आई खटास

सितंबर 2023 में ट्रूडो के एक बेबुनियाद झूठ से भारत-कनाडा के दोस्ती की जड़ें हिल गईं. ट्रूडो ने भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत को कटघरे में खड़ा कर दिया.

निज्जर की कनाडा के सर्रे में गोली मारकर हत्या की गई थी. ट्रूडो का आरोप था कि भारतीय खुफिया एजेंसियां इस हत्या के पीछे हैं. हालांकि जब भारत ने कनाडा ट्रूडो ने हाथ खड़े कर दिए. ट्रूडो, भारत को भड़काने के लिए खालिस्तानी समर्थकों के उन कार्यक्रमों में जाते रहे, जिसका सीधा वास्ता भारत की अस्मिता और सुरक्षा से था. भारत के साथ रिश्ते इस कदर बिगड़ गए थे कि भारत ने कनाडा से अपने हाईकमिश्नर और राजनयिकों को वापस बुला लिया और भारत से कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया.

बाद में जस्टिन ट्रूडो का झूठ कनाडाई जांच समिति ने ही पकड़ लिया. रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के खिलाफ बिना किसी सबूत के आरोप लगाए गए थे.  

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.