Alert Breaking News Khalistan Terrorism Viral Videos

बेशर्म Trudeau, खालिस्तान जिंदाबाद सुन मुस्कुराए

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में एक कार्यक्रम के दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. कनाडा के ओंटेरियो में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रूडो नारे सुनकर मुस्कुराने लगे.

सिख समुदाय द्वारा आयोजित खालसा दिवस में ट्रूडो शामिल हुए थे. इस दौरान सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा कि वे सिख अधिकारों की रक्षा करते रहेंगे. ट्रूडो ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत विविधता है. हम अपने मतभेदों के बावजूद एकजुट हैं. ट्रूडो ने कहा कि वे गुरुद्वारों समेत सभी पूजा-स्थलों की सुरक्षा बढ़ा रहे हैं ताकि सभी अपने धर्म का पालन कर सके. उन्होंने भारत और कनाडा के बीच फ्लाइट्स बढ़ाने की बात भी कही. लेकिन इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई देते रहे (https://x.com/TrulyMonica/status/1784803514130252241).

पिछले कुछ महीनों से भारत और कनाडा के बीच संबंधों में खटास आ गई है. इसका कारण है कनाडा की धरती से खालिस्तान समर्थक कट्टर सिखों द्वारा भारत-विरोधी गतिविधियां. पिछले साल जून के महीने (2023) में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

निज्जर की हत्या के मामले में ट्रूडो ने भारत सरकार पर शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया था. भारत ने ट्रूडो के आरोपों को एक सिरे से खारिज कर हत्या के सबूत देने की मांग की थी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा पर खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देने और भारत विरोधी गतिविधियों की छूट देने पर कड़ा ऐतराज जताया है. 

विवाद के दौरान कनाडा ने भारत के एक सीनियर डिप्लोमेट को देश से निकाला तो भारत ने कनाडाई राजनयिकों की संख्या कम कर दी थी. 

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.