Breaking News Conflict India-Pakistan

पाकिस्तान के गिरे थे 07 एयरक्राफ्ट, Trump की जुबां पर आया सच

भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाने का क्रेडिट लेते-लेते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा कुछ बोल दिया जिससे पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को खून के आंसू रोने पड़ेंगे. ट्रंप ने खुलासा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 07 जेट गिरे थे.

ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के करीब पांच महीने बाद तक भी पाकिस्तान ने कबूल नहीं किया है कि भारत ने कितने लड़ाकू विमान मार गिराए थे. हाल ही में हालांकि, भारत के वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने सैटेलाइट तस्वीरों और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो के आधार पर जरूर बताया था कि पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट और एक बड़ा (टोही या मिलिट्री ट्रांसपोर्ट) एयरक्राफ्ट को मार गिराया गया था.

एयर चीफ मार्शल ने ये भी बताया था कि वायुसेना के हमले के दौरान पाकिस्तानी एयरबेस में खड़े मिलिट्री विमानों को भी नुकसान पहुंचा था. सिंध प्रांत के जेकोकाबाद में वायुसेना की ब्रह्मोस मिसाइल के हमले में अमेरिका से लिए एफ-16 फाइटर जेट को ही नुकसान पहुंचा था. इस हमले में पाकिस्तानी वायुसेना के एक स्क्वाड्रन लीडर समेत कुल छह एयरमैन की मौत हुई थी. खुद पाकिस्तानी सेना ने ये बात कबूली थी. हालांकि, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा कही ज्यादा था. (https://x.com/RealBababanaras/status/1973041152782999790)

मुनीर की तारीफ में ट्रंप ने बांधे पुल

मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने फिर से पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि मुनीर ने भारत के साथ जंग को रुकवाकर हजारों लोगों की जान बचाई है. लेकिन इसी दौरान ने ट्रंप ने ये बोल दिया कि जंग (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान पाकिस्तान को आठ विमानों का नुकसान उठाना पड़ा था और अगर जंग को रुकवाया नहीं जाता तो नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था.

ऑपेरशन सिंदूर रोकने के लिए गिड़गिड़ाया था पाकिस्तानी डीजीएमओ

भारत ने हालांकि, ट्रंप और पाकिस्तान के दावों को एक सिरे से खारिज कर दिया है. भारत का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) के गिड़गिड़ाने के बाद ही रोका गया था. पाकिस्तानी डीजीएमओ ने इसलिए भारतीय समकक्ष को जंग रोकने की अपील की थी क्योंकि 10 मई की सुबह पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा था.

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया था. साथ ही दो रडार स्टेशन बर्बाद कर दिए थे. भारत ने सरगोधा (किराना हिल्स) और नूरखान एयरबेस पर हमला कर पाकिस्तान के न्यूक्लियर कमांड सेंटर को भी तबाह कर दिया था.

भारत के जंग रोकने के तुरंत बाद पलट गया पाकिस्तान

भारत ने जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर रोकने का ऐलान किया, पाकिस्तान पलट गया और जंग रोकने का श्रेय ट्रंप को दे दिया. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने अमेरिका को अपने पक्ष में करने के लिए ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित कर दिया.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुई संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर जीत का झूठा दम भरा था. जवाब में भारत की युवा डिप्लोमेट ने यह कहकर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी थी कि 11 एयरबेस तबाह होने के बाद भी पाकिस्तान जीत का दम कैसे भर सकता है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.