Breaking News Geopolitics Middle East

ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, चापलूस शहबाज बेइज्जत

मिस्र के शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जमकर तारीफ की है. जिस वक्त ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ भी वहां मौजूद थे. ट्रंप, पीएम मोदी के गुण गा रहे थे तो शहबाज शरीफ शरम के मारे इधर उधर ताकने में लगे हुए थे.

महान देश भारत के शीर्ष पर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है: ट्रंप

मिस्र में गाजा शांति को लेकर आयोजित शिखर सम्मेलन में खास तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया गया था. लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने किया. इस दौरान ट्रंप ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ की.

अपने संबोधन में ट्रंप ने कैमरों की तरफ मुस्कुराते हुए कहा, “भारत एक महान देश है जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है. और उन्होंने शानदार काम किया है. मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे.” 

इसके साथ ही ट्रंप ने पीछे घूमकर शहबाज शरीफ से कहा, “शांति से रहेंगे ना?” जिसपर पिछलग्गू शहबाज शरीफ ने हामी भरी. और आसपास के वैश्विक नेता हंसने लगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया है.

चापलूस शहबाज ने नहीं छोड़ा कोई मौका, ट्रंप जो सुनना चाहते थे वो सुनाया

अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोकने का श्रेय ट्रंप को दिया. कहा, “अगर यह सज्जन अपनी अद्भुत टीम के साथ उन चार दिनों के दौरान हस्तक्षेप न करते तो दोनों परमाणु देशों के बीच युद्ध उस स्तर तक बढ़ सकता था जहां कोई भी यह बताने के लिए जीवित नहीं बचता कि क्या हुआ.”

शहबाज शरीफ यही नहीं रुके, उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को सैल्यूट भी किया, कहा, “आज यहां शर्म अल-शेख में गाजा में शांति स्थापित करना पूरे मध्य पूर्व में लाखों जिंदगियां बचाने के बराबर है, राष्ट्रपति ट्रंप मैं आपको सलाम करता हूँ आपके अद्वितीय और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए.”

शहबाज शरीफ ने ट्रंप को फिर से नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया और कहा “मैं एक बार फिर इस महान राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करना चाहता हूँ क्योंकि सबसे सच्चे और अद्भुत उम्मीदवार हैं और उन्होंने न केवल दक्षिण एशिया में शांति स्थापित की है, बल्कि लाखों लोगों की जान भी बचाई है.”

पीएम मोदी को मिस्र ने दिया था न्योता

मिस्र के राष्ट्रपति फराह अल सिसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाजा शांति समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में खासतौर पर आमंत्रित किया था. सोमवार को गाजा में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति ने की. तकरीबन 20 राष्ट्राध्यक्षों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भारत की ओर से विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने हिस्सा लिया. 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ करके गाजा पीस प्लान के सफल होने पर बधाई दी थी और ट्रंप के प्रयासों की सराहना की थी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.