Breaking News Reports

आर्टिलरी सेंटर में 02 अग्निवीरों की मौत, ट्रेनिंग के दौरान फट गया तोप का गोला

महाराष्ट्र के नासिक स्थित आर्टिलरी (तोपखाना) सेंटर में हुए हादसे में दो (02) अग्निवीरों की मौत को सेना ने गंभीरता से लिया है. अग्निवीरों के सेशन के दौरान अचानक तोप का गोला फट गया, जिसके कारण ट्रेनिंग ले रहे तीन अग्निवीर गंभीर तौर पर घायल हो गए. इलाज के दौरान दो अग्निवीरों ने दम तोड़ दिया. सेना ने मामले की जांच शुरु कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक, अग्निपथ योजना के तहत पिछले साल ही दोनों अग्निवीर देवलाली (नासिक) स्थित तोपखाने में भर्ती हुए थे. अग्निवीरों की ट्रेनिंग के दौरान हुई इस तरह की ये पहली घटना है. 

तोप का गोला फटा, अग्निवीरों की मौत
बताया जा रहा है शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नासिक के देवलाली में आर्टिलरी सेंटर में अग्निवीरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था. अग्निवीरों को लाइव फायर का अभ्यास कराया जा रहा था. इस दौरान तोप का गोला लोड करते वक्त फट गया. अचानक हुए धमाके के बाद हड़कंप मच गया. हादसे में तीन अग्निवीर घायल हो गए. इलाज के दौरान 2 अग्निवीरों की मौत हो गई. मृतक अग्निवीरों की पहचान गनर गोहिल विश्वराज सिंह और गनर सैकत के तौर पर हुई है. वहीं घायल अग्निवीर का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद देवलाली कैंप में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

सेना ने अपने बयान में क्या कहा?
भारतीय सेना ने नासिक में हुई घटना की जानकारी दी है. भारतीय सेना ने एक्स में पोस्ट कर कहा है, “भारतीय सेना के दो अग्निवीरों की मौत एक दुर्घटना में हो गई, जब फायरिंग अभ्यास के दौरान एक तोप का गोला फट गया. अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए आए थे. सेना ने दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं.” (https://x.com/IaSouthern/status/1844704552240505209)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.