Breaking News Islamic Terrorism Kashmir

दक्षिण कश्मीर मे 02 पैरा-एसएफ कमांडो लापता, ऑपरेशन के दौरान आया था बर्फीला तूफान

दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके में भारतीय सेना के दो (02) पैरा-एसएफ कमांडो के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने से हड़कंप मच गया है. ये दोनों कमांडो अपने साथियों के साथ एक ऑपरेशन के लिए कोकरनाग (अनंतनाग जिला) के घने जंगलों में गए थे.  उसी दौरान बर्फीला तूफान आने के बाद से दोनों कमांडो लापता हैं.

जानकारी के मुताबिक, 5 पैरा (यूनिट) की एक टीम मंगलवार को कोकरनाग के जंगलों में आतंकियों की तलाश में गई थी. जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान एक कमांडो की तबीयत अचानक खराब हो गई. ऐसे में बीमार कमांडो को उसके बडी (साथी) के साथ छोड़कर पूरी टीम पहाड़ की ऊंचाई पर निकल गई. इसी दौरान मौसम खराब हो गया और टीम वापस यूनिट में लौट आई. लेकिन दोनों कमांडो नहीं लौटे. ऐसे में बुधवार सुबह से दोनों कमांडो की तलाश में सघन ऑपरेशन छेड़ा गया है.

भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर (15वीं कोर) के मुताबिक, ये घटना दक्षिणी कश्मीर की किश्तवाड रेंज में हुई है. बर्फीला तूफान आने के बाद से दोनों सैनिकों से कम्युनिकेशन नहीं हो पाया है. सेना के मुताबिक, खराब मौसम के कारण सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बाधाई आ रही हैं.

इस बीच कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया पर कोकरनाग को लेकर कुछ आपत्तिजनक जानकारी साझा की है. इसके बाद से पैरा कमांडो को लेकर चिंता बढ़ गई है.

कोकरनाग वही इलाका है जहां वर्ष 2023 में एक एनकाउंटर के दौरान सेना के एक कर्नल रैंक के कमांडिंग ऑफिसर, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी वीरगति को प्राप्त हो गए थे. एनकाउंटर के दौरान आतंकी एक गुफा में छिपे हुए थे.

इसी बीच श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर (15वीं कोर) ने एक्स पर एक सूबेदार रैंक के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) के निधन के खबर की जानकारी साझा करते हुए दुख जताया है. वीरगति को प्राप्त हुए सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान के निधन का कारण कोकरनाग एनकाउंटर से जुड़ा नहीं है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.