Breaking News Reports Russia-Ukraine War

Nuclear बम बनाएगा यूक्रेन, ट्रंप ने दबाव अगर बनाया

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगर यूक्रेन को युद्धविराम के लिए दबाव डाला तो क्या जेलेंस्की परमाणु हथियार तैयार कर लेंगे. ये सवाल इसलिए क्योंकि खबर है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो को परमाणु बम बनाने की जानकारी दी है.

यूक्रेन के अधिकार-क्षेत्र में फिलहाल नौ (09) परमाणु संयंत्र हैं. ऐसे में इन संयंत्रों से निकलने वाले ‘वेस्ट’ यानी अपशिष्ट (कचरे) से क्रूड परमाणु बम बनाया जा सकता है. ये बम हालांकि, आधुनिक न्यूक्लियर वेपन की श्रेणी में तो नहीं माना जा सकता है लेकिन ये जरूर है कि जिस तरह का ‘फैट-मैन बम’ अमेरिका ने नागासाकी-हिरोशिमा में गिराया था, तैयार किया जा सकता है.

हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की कमान संभालने के तुरंत बाद ही रूस-यूक्रेन के बीच एक 800 किलोमीटर लंबा ‘डी-मिलिट्राइज’ जोन तैयार किया जाएगा. साथ ही यूक्रेन को अमेरिका से मिलने वाली हथियार और वित्तीय मदद भी बंद हो जाएगी.

माना जा रहा है कि जेलेंस्की, ट्रंप के प्लान से खिन्न हैं और नाटो देशों को अपनी चिंता साझा की हैं. इसी दौरान जेलेंस्की ने अमेरिका से मदद मिलने की सूरत में परमाणु बम बनाने का प्लान साझा किया है.

जेलेंस्की के परमाणु हथियार बनाने की रिपोर्ट्स के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा है कि यूक्रेन ‘परमाणु हथियार अप्रसार संधि’ का पालन करता है. मंत्रालय ने कहा कि “यूक्रेन के पास ना तो कोई परमाणु हथियार है और ना ही बनाने की तैयारी कर रहा है.”

जेलेंस्की भी पूर्व में कह चुके हैं कि यूक्रेन परमाणु हथियार बनाने के बजाए नाटो की सदस्यता चाहते हैं.

गौरतलब है कि पिछले एक साल में रूस ने बेलारूस के साथ मिलकर दो बार नॉन-स्ट्रेटेजिक (टेक्टिकल) न्यूक्लियर वेपन की एक्सरसाइज की है. ग्लोबल थिंकटैंक सिपरी (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) के मुताबिक, इस वक्त दुनिया में नौ (09) परमाणु संपन्न देश हैं जिसमें रूस, अमेरिका, चीन, भारत और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड (यूके), फ्रांस, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं.

सिपरी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त दुनियाभर में 12 हजार से ज्यादा (12,121) परमाणु हथियार हैं. इन हथियारों में 9585 मिलिट्री स्टॉकपाइल में है. इनमें से 3904 वारहेड मिसाइल या फिर एयरक्राफ्ट में तैनात हैं बाकी स्टोर में रखे हुए हैं.

सिपरी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास सबसे ज्यादा 5889 परमाणु हथियार हैं. दूसरे नंबर पर अमेरिका है जिसके पास 5244 न्यूक्लियर वेपन हैं.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.