Breaking News Islamic Terrorism Middle East Reports

इजरायली दूतावास फिर निशाने पर, जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हमलावर ढेर

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. जॉर्डन में इजरायली दूतावास के पास गोलीबारी हुई है. हालांकि गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी को मौके पर मार गिराया गया है, हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर तौर पर घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि जॉर्डन की राजधानी अम्मान में इजरायली दूतावास के पास अचानक से फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात जॉर्डन पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. अम्मान में इजरायली दूतावास के आसपास पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई. वहीं स्थानीय लोगों को घरों से बाहर ना निकलने के निर्देश दिए गए.

जॉर्डन में निशाने पर इजरायली दूतावास, हुआ हमला
जॉर्डन की राजधानी अम्मान में मौजूद इजरायली दूतावास पर रविवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा तफरी मच गई. फायरिंग की घटना वाले इलाके में अक्सर इजरायल के विरोध में प्रदर्शन होते हैं. गाजा जंग के बाद अम्मान में फिलिस्तीन के पक्ष में कई बार विरोध प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जा चुकी है, अचानक रविवार को फायरिंग की आवाज सुनने के बाद इजरायली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई. वहीं पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है.

पुलिस ने लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है. वहीं जॉर्डन पुलिस हमले में शामिल दूसरे लोगों की तलाश कर रही है. (https://x.com/clashreport/status/1860575819942293565)

जॉर्डन के 12 मिलियन नागरिकों में से बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी मूल के हैं. ये वो लोग हैं जिनके माता-पिता को 1948 में इजरायल के निर्माण के साथ हुई लड़ाई में इजरायल से बाहर निकाल दिया गया था. उन लोगों ने बाद में जॉर्डन में शरण ली थी. जॉर्डन में ऐसे बहुत लोग शांति संधि का विरोध करते हैं.

इजरायल ने लेबनान में किया हवाई हमला
इजरायल ने शनिवार देर रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर एयरस्ट्राइक की है. एयर स्ट्राइक में 20 लोगों की मौत हुई है, वहीं इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने हिजबुल्लाह के एक टॉप कमांडर को मारने का दावा किया है.

हालांकि हिजबुल्लाह ने कहा है कि इजरायली एयर स्ट्राइक में कोई नुकसान नहीं हुआ है. हिजबुल्लाह ने कहा है कि इजरायली सेना बेरूत में रिहायशी इलाकों पर अटैक करके नागरिकों को मार रही है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हमले में 66 लोग घायल हुए हैं.

इजरायल ने बेरूत में पिछले सात दिनों में चौथी बार टारगेट किया है. लेबनान पर यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका के दूत अमोस होचस्टीन ने इजरायल और लेबनानी गुट हिजबुल्ला के बीच संघर्ष-विराम समझौता कराने के लिए बेरूत का दौरा किया है.

हमास के चंगुल में बंधक की मौत, इजरायल में प्रदर्शन तेज
हमास ने दावा किया है कि नॉर्थ हाजा में कैद एक इजरायली महिला बंधक की मौत हुई है. बंधक की मौत के बाद तेल अवीव और यरूशलेम में शनिवार देर रात हमास की कैद में मौजूद बंधकों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन शुरु किए गए. देर रात हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे.

हमास की अल कासिम ब्रिगेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि “दुश्मन की एक महिला कैदी मारी गई है, अभी भी उस इलाके में एक और महिला कैदी मौजूद है, जिसकी जान को खतरा है.” गौरतलब है कि जिस इलाके में बंधक के मारे जाने की खबर है वहां इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन कर रही है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.