Breaking News Conflict

यूएस एडमिरल का इस्तीफा, वेनेजुएला अटैक पर ट्रंप का किया विरोध

By Nalini Tewari

वेनेजुएला में सैन्य ऑपरेशन की सुगबुगाहट के बीच अमेरिका के दक्षिणी कमान के प्रमुख नौसेना एडमिरल एल्विन होल्सी ने इस्तीफा दे दिया है. होल्सी वो अमेरिकी अधिकारी हैं, जिनके पास वेनेजुएला बॉर्डर पर जहाजों की निगरानी का जिम्मा था. 

खुलासा हुआ है कि होल्सी वेनेजुएला पर अटैक नहीं करना चाहते थे, लेकिन अमेरिकी रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ उन पर लगातार दबाव बना रहे थे. अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद से होल्सी आठवें बड़े सैन्य अधिकारी हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले पद को छोड़ना बेहतर समझा है.

कैरिबियाई सागर में तनातनी बढ़ी, अमेरिकी नेवी एडमिरल ने सौंपा इस्तीफा

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. आए दिन अमेरिकी सैन्यबल वेनेजुएला से जुड़ी नावों पर अटैक करके ध्वस्त कर रहे हैं. अमेरिका का तर्क है कि नाव ड्रग्स से जुड़ी थी, लेकिन वेनेजुएला की ओर से कहा गया है कि अमेरिका जानबूझकर उकसा रहा है और बिना सबूत नागरिकों को निशाना बना रहा है. गुरुवार को भी एक ऐसी नाव को अमेरिका ने टारगेट किया है.

इस बीच  दक्षिणी कमान के प्रमुख नौसेना एडमिरल एल्विन होल्सी जिनके पास वेनेजुएला तट की जिम्मेदारी थी, उन्होंने अचानक से अपना इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है, जबकि उनका कार्यकाल 2027 तक था. कहा जा रहा है कि  एडमिरल एल्विन होल्सी वेनेजुएला पर अटैक के खिलाफ हैं, लेकिन रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार उनपर हमला करने का दबाव बना रहे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हों या फिर पीट हेगसेथ लगातार सैन्य अधिकारियों को ये मैसेज दे रहे हैं कि जो लड़ नहीं पाएंगे, जो जंग के लिए तैयार नहीं हैं, वो सेना से दूर हट जाएं.

वेनेजुएला के साथ क्यों है संघर्ष, सीआईए के सीक्रेट ऑपरेशन का खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ऑपरेशन शुरू किया है. ट्रंप ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला में गुप्त अभियान चलाने की मंजूरी दी है. 

दरअसल ट्रंप, वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं, वहीं मादुरो को चीन और रूस की ओर से ताकत मिलती है, और वो भी ट्रंप को खुली चुनौती दे चुके हैं कि वो किसी भी हमले का जवाब देगा. वहीं रूस ने अमेरिकी हमलों को वेनेजुएला के खिलाफ अघोषित युद्ध करार दिया है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.