Breaking News Classified Geopolitics Indo-Pacific Reports

कमला हैरिस को Chinese कनेक्शन से झटका !

अगले हफ्ते अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में चीन के एक कनेक्शन से राजनीतिक भूचाल मच गया है. डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और कमला हैरिस के करीबी नेता टिम वाल्ज पर एक बड़ा आरोप लगा है. आरोप ये कि टिम वाल्ज़ जब चीन में शिक्षक थे तब उनका चीनी अधिकारी के बेटी के साथ सीक्रेट अफेयर था.

आरोप लगाने वाली महिला का नाम जेना वांग है. 5 नवंबर को अमेरिका में चुनाव है, उससे पहले चीनी महिला के आरोपों ने अमेरिका की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. इस वक्त टिम वाल्ज मिनेसोटा के गवर्नर हैं.

हैरिस के साथी पर चीनी महिला ने क्या कहा?
59 वर्षीय चीनी महिला जेना वांग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक शीर्ष अधिकारी की बेटी हैं. जेना वांग ने अपने आरोपों में दावा किया कि, “टिम वाल्ज से तब प्यार हो गया जब वह ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान में इंग्लिश के टीचर थे. अपना उच्चारण सुधारने के लिए फोशान में टिम वाल्ज के एक लेक्चर में भाग ले रही थीं, तभी 25 वर्षीय वाल्ज ने उनकी नजदीकी बढ़ी.

वांग ने बताया कि “वाल्ज वीकेंड में हांगकांग और मकाऊ की भी यात्रा करते थे और बहुत सारे गिफ्ट लाते थे. जब वाल्ज अमेरिका में नेब्रास्का लौटे तो उन्होंने वादा किया कि वीजा अप्रूव होते ही वो अमेरिका बुला लेंगे. पर वाल्ज़ की ओर से कभी भी शादी का प्रस्ताव नहीं आया.”

‘पश्चिमी देश और चीन की वजह से नहीं किया खुलासा’
जेना वांग सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते का किसी के सामने इसलिए खुलासा नहीं कर सकी, क्योंकि जेना वांग के पिता बिन हुई सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी में एक बड़े पद पर थे. जेना वांग ने कहा, “उनके पिता कभी भी किसी पश्चिमी व्यक्ति के साथ उसके संबंध को मंजूरी नहीं देते. अब वाल्ज़ अब डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं, उनके पास ‘दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक को करने के लिए चरित्र और ईमानदारी नहीं है.”

बहरहाल इन आरोपों के बाद अमेरिकी चुनाव में कानाफूसी शुरु हो गई है. चूंकि कमला हैरिस और ट्रंप के बीच तगड़ी चुनावी टक्कर मानी जा रही है. ऐसे में हैरिस की पार्टी और उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार पर लगे सनसनीखेज आरोपों को ट्रंप की पार्टी ने भुनाना शुरु कर दिया है.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.