Breaking News Middle East War

35वें दिन अमेरिका का फाइटर जेट गिरा, IRGC ने जारी की मलबे की तस्वीरें

ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने का सपना देख रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी वायुसेना को लगा है जोरदार झटका. ईरानी सेना ने अमेरिका के दूसरे स्टील्थ फाइटर जेट एफ 35 को गिराने का दावा किया है. आईआरजीसी के अनुसार इसे मध्य-ईरान में एडवांस मिसाइल सिस्टम के हमले में ढेर किया गया.

आईआरजीसी ने एफ 35 के मलबे का वीडियो भी जारी किया है. बताया जा रहा है कि जिस एफ 35 लड़ाकू विमान को ईरान ने गिराने का दावा किया है वो  फाइटर जेट ब्रिटेन के ‘आरएएफ लाकेनहीथ’ बेस की एक खास स्क्वाड्रन से जुड़ा हुआ था.

अमेरिका की ओर से एफ 35 के नुकसान की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ईरान ने दुनिया के सामने सबूत दिखाकर कहा है कि उन्होंने अमेरिका को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. इससे पहले भी ईरान ने एक और एफ 35 को ध्वस्त किया था, जिसके बाद एफ 35 की इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी.

अमेरिका की मीडिया का मानना है कि 28 फरवरी से चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिकी वायुसेना को अब तक 20 से ज्यादा फाइटर जेट्स का नुकसान पहुंचा है.

हमने अमेरिका के एक और एफ 35 को मार गिराया: ईरान

ईरान का दावा है कि उसकी नई स्वदेशी एयर-डिफेंस सिस्टम ने इस ‘अदृश्य’ जेट को सफलतापूर्वक ट्रैक किया और नष्ट कर दिया. ईरान के खातम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने घोषणा की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) एयरोस्पेस फोर्स के नए  एयर-डिफेंस सिस्टम ने मध्य ईरान के ऊपर 5वीं पीढ़ी के एक और स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 को मार गिराया है. 

ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, “दूसरा अमेरिकी एफ-35 जेट ईरान के मध्य भाग में आईआरजीसी की नई एयर-डिफेंस प्रणाली द्वारा लक्षित किया गया और मार गिराया गया.”

आपको बता दें कि एफ-35 को दुनिया का सबसे उन्नत स्टील्थ फाइटर माना जाता है. जिसे एक अदृश्य फाइटर जेट कहा जाता है. स्टील्थ फाइटर जेट की खासियत है कि कोई भी रडार इस विमान को ट्रेस नहीं कर पाता है.एक विमान की कीमत लगभग 10 करोड़ डॉलर यानी लगभग 850 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

हमले का वीडियो जारी, एफ 35 का मलबा भी सामने आया

ईरान ने इस हमले का वीडियो जारी किया है, जिसमें मिसाइल एफ-35 की ओर तेजी से बढ़ती दिख रही है. हिट करती है. आसमान में जोरदार विस्फोट होता है और विमान आग के गोले में बदल जाता है.

इस अटैक के बाद मलबे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसपर यूरोप लिखा है. मलबे की जांच में विमान पर ब्रिटेन के लेकनहीथ एयर बेस  के निशान मिले हैं. यह एयरबेस अमेरिकी वायुसेना के लिए ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण अड्डा है.

आईआरजीसी ने कहा, “यह उनकी नई एयर-डिफेंस तकनीक की कामयाबी है, जो अमेरिकी स्टील्थ तकनीक को भी चुनौती देने में सक्षम है.”

ईरान की वायुसेना-नौसेना खत्म वाला ट्रंप का दावा झूठा निकला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि “अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना-वायुसेना सब खत्म कर दी है. ईरान के पास कुछ नहीं बचा. सारे डिफेंस सिस्टम खत्म हो गए हैं.”

लेकिन इस दावे के 24 घंटे के अंदर ही ईरान ने अमेरिका के एफ 35 को ट्रैक किया, लॉक किया और सीधे ढेर कर दिया. अमेरिका के दूसरे एफ 35 गिराने का सबूत दुनिया को दिखा दिया है.

यह दूसरा मौका है जब ईरान ने अमेरिका के सबसे एडवांस फाइटर जेट एफ-35 को गिराने का दावा किया है. इससे पहले भी एक जेट को बुरी तरह नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई थी. 19 मार्च 2026 को आईआरजीसी ने वीडियो जारी करते एफ 35 को टारगेट करने का वीडियो जारी किया.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0