Breaking News Geopolitics Islamic Terrorism Middle East

सीरिया नहीं छोड़ेंगे US Forces, ऑस्टिन ने बताई ये वजह

सीरिया से बशर अल असद के सत्ता परिवर्तन और विद्रोहियों के कब्जे के बाद एक बार फिर से आईएसआईएस आतंकियों के पैर पसारने का डर मंडरा रहा है. अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कहा है कि एक बार फिर से आईएसआईएस को रोकने के लिए अमेरिकी सैनिक, सीरिया में ही रहेंगे.

अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन ने कहा है कि अमेरिकी सेना की अभी भी सीरिया में जरूरत है. ऑस्टिन ने ये बयान जर्मनी में दिया है. लॉयड, जर्मनी में लगभग 50 पार्टनर देशों के साथ यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता मुहैया कराने के संबंध में चर्चा करने के लिए रामस्टीन एयर बेस पहुंचे हैं.  

सीरिया में बंद हैं आईएस के हजारों आतंकी

अमेरिका के मौजूदा रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को लेकर बड़ा बयान दिया है. ऑस्टिन ने कहा है कि “अमेरिकी सेना की सीरिया में जरूरत है, खास तौर से उन हिरासत केंद्रों में जहां पर आईएसआईएस के हजारों आतंकी और उनके परिवार के सदस्य बंद हैं.”

बताया जाता है कि सीरिया में तकरीबन 10 हजार आतंकी जेल में हैं, जिनमें से 2000 आतंकियों को बेहद खतरनाक माना जाता है. 

सीरिया में आईएस आतंकी फिर फल फूल सकते हैं: लॉयड ऑस्टिन

जर्मनी के एयर बेस पर पहुंचे लॉयड ऑस्टिन ने इस बात की आशंका जताई कि सीरिया को अगर उनके हाल पर छोड़ दिया जाएगा तो आईएस के आतंकी फिर सिर उठाएंगे. ऑस्टिन ने कहा, “मुझे लगता है कि आईएसआईएस पर अंकुश लगाने के लिए हमें अभी और कदम उठाने की जरूरत हैं.”

गौरतलब है कि आईएस से निपटने के लिए सीरिया में अमेरिका के करीब 2000 सैनिक मौजूद हैं. (सीरिया में शांति आसान नहीं, कुर्दिस्तान की जंग भी जारी)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.