Breaking News India-Pakistan Indo-Pacific Islamic Terrorism

वेंस का पाकिस्तानी प्रेम, सीनेटर्स ने याद दिलाया इतिहास

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान प्रेम ने कहीं का नहीं छोड़ा है. अमेरिका में वेंस की थू-थू की जा रही है. अमेरिकी सीनेटर्स ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ‘पाकिस्तान से प्यार’ वाले बयान पर उनकी आलोचना की है.

वेंस को इतिहास याद दिलाते हुए सीनेटर्स ने कहा है कि वेंस उस पाकिस्तान से प्यार करते हैं, जो आतंकियों को शरण देता है और जिसने ओसामा बिन लादेन को छिपाया था.

ईरान के साथ बात करने स्विट्जरलैंड गए उपराष्ट्रपति वेंस बुरी तरह से फंस चुके हैं. वेंस ने पाकिस्तान के जनरल असीम मुनीर को अपनी जिंदगी का खास शख्स तो बताया ही था, साथ ही वी लव पाकिस्तान बोलकर आफत मोल ले ली है. https://x.com/FinalAssault23/status/2069036347214749941?s=20 अमेरिकी सीनेटर्स ने वेंस की जमकर क्लास लगा दी है.

वेंस का पता होना चाहिए हमारे असली दोस्त कौन हैं: सीनेटर रिक स्कॉट

फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट ने एक्स  पर जे डी वेंस के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रिक स्कॉट ने लिखा, “अब तक सभी को यह साफ हो जाना चाहिए कि हमारे असली दोस्त कौन हैं. कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है, और अभी वे सार्थक शांति हासिल करने के बजाय ईरान के दशकों पुराने आतंकी अभियान को बढ़ावा देने में कहीं ज़्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं.”

रिक स्कॉट ने कहा, “अभी भी एक ऐसे व्यावहारिक समझौते की गुंजाइश है जिससे सभी को फायदा हो/ हालांकि, सभी को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल करने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है.”

रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही ने अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पनाह देने में पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र किया. शीही ने कहा, “पाकिस्तान, हमें यह नहीं भूलना चाहिए, पाकिस्तान ने एक दशक तक ओसामा को छिपाकर अपने घर में रखा. उसने ISI के जरिए अयातुल्ला को फंड दिया.”

लादेन को छिपाने का इतिहास,अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तानी फंडिंग:

मोंटाना के सीनेटर और अमेरिकी नेवी में सील कमांडो रह चुके टिम शीही ने भी वेंस को घेरा. अपने एक इंटरव्यू में आतंकी संगठन अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पनाह देने में पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र किया. शीही ने कहा, “पाकिस्तान, हमें यह नहीं भूलना चाहिए, पाकिस्तान ने एक दशक तक ओसामा को छिपाकर अपने घर में रखा. उसने आईएसआई के जरिए अयातुल्ला को फंड दिया.”

शीही ने यह भी कहा कि “अगर पाकिस्तान और कतर बातचीत में शामिल हैं, तो अमेरिका को भी बातचीत के लिए यूएई, इजरायल और सऊदी अरब को शामिल करना चाहिए. शीही ने कहा कि यूएई, इजरायल और सऊदी अरब मध्य पूर्व में अमेरिका के असली सहयोगी हैं. जबकि कतर दशकों से आतंकवादी संगठनों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है.”

“पाकिस्तानियों ने आईएसआई के जरिए हमारे खिलाफ बगावत को फंड दिया और आसोमा बिन लादेन को छिपाए रखा. इसलिए यह मान लेना कि वे यहां निष्पक्ष मध्यस्थ होंगे, मुझे सही नहीं लगता.”

“मुझे लगता है कि हमें यह पक्का करना होगा कि हम यूएई और इजरायल के साथ बिना किसी शर्त के खड़े रहें, क्योंकि चाहे कुछ भी हो, वे इस क्षेत्र में हमारे सबसे आगे रहने वाले सहयोगी होंगे.”

वी लव पाकिस्तान: जेडी वेंस

स्विट्जरलैंड में हुई अमेरिका-ईरान की वार्ता में कतर और पाकिस्तान बिचौलिए की भूमिका में हैं. इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे जे डी वेंस ने स्विट्जलैंड में पाकिस्तान के साथ बहुत करीबी दिखाने की कोशिश की थी. पाकिस्तान के फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर को पाकिस्तान में बेहद प्रिय शख्स बताया था. इतना ही नहीं जेडी वेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि वी लव पाकिस्तान, यानि हमें पाकिस्तान से प्यार है. (https://thefinalassault.com/vances-absurd-statement-closeness-to-munir-will-prove-costly/)

वेंस के इसी बयान के बाद अमेरिका के कुछ सीनेटर्स ने नाराजगी जताई और कहा आतंकियों का साथ देने वाले पाकिस्तान पर बिलकुल भरोसा नहीं करना चाहिए.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0