Breaking News Conflict

कैरेबियन समंदर में युद्ध के बादल, वेनेजुएला के पीछे पड़ी यूएस Forces

By Nalini Tewari

कैरेबियन सागर में किसी भी वक्त भड़क सकता है युद्ध. अमेरिका लगातार बना वेनेजुएला से जुड़ी बोट्स को निशाना बना रहा है. अमेरिका ने पिछले एक महीने में वेनेजुएला की पांचवी बोट को निशाना बनाया है.

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को धमकी दे डाली है. वेनेजुएला से महज 46 किलोमीटर की दूरी पर अमेरिकी वॉरशिप पहुंच गए हैं. अमेरिका युद्धाभ्यास कर रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका कभी भी वेनेजुएला पर हमला कर सकता है. इस आशंका के बाद  वेनेजुएला ने भी अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है. 

अमेरिकी एक्शन के खिलाफ रूस, वेनेजुएला के साथ खड़ा दिख रहा है. रूस ने वेनेजुएला की बोट पर हुए हमले की निंदा की है.

वेनेजुएला के करीब उड़ रहे अमेरिकी फाइटर जेट, मिसाइलें तैनात 

वेनेजुएला की समुद्री सीमा के करीब अमेरिका कर रहा है युद्धाभ्यास. अमेरिकी वॉरशिप पर मिसाइलें तैनात की गई हैं, तो फाइटर जेट्स एक के बाद एक उड़ान भर कर वेनेजुएला पर दबाव बढ़ा रहे हैं. 

प्यूर्टो रिको में अमेरिका ने तकरीबन 10 एफ-35 जेट तैनात किए हैं. तो एफ-35 बी मरीन कोर के जेट भी भेजे गए हैं. अमेरिका की इस तैयारी को देखते हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने आशंका जताई है कि यूएस, किसी भी वक्त हमला कर सकता है.

हम, अमेरिका से नहीं डरते, डटकर करेंगे सामना: राष्ट्रपति मादुरो

अमेरिका की तैनाती पर वेनेजुएला की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है. राष्ट्रपति मादुरो ने कहा है कि उनका देश अमेरिका से नहीं डरता. हर स्थिति का डटकर सामना करेंगे.

राष्ट्रपति ने कहा, वेनेजुएला के लोगों को कोई डरने की कोई जरूरत नहीं है. हमारे कैरिबियन सागर के पास उड़ते इन विमानों की मौजूदगी एक उकसावे की कार्रवाई है. देश की सुरक्षा के लिए एक खतरा है.

अमेरिका ने वेनेजुएला की एक और नाव को ध्वस्त किया, ट्रंप ने दी शाबाशी

पिछले एक महीने में पांचवी बार अमेरिका ने वेनेजुएला की नौका को टारगेट किया है. अब तक अमेरिका के हमलों में वेनेजुएला के 15 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. अमेरिका का दावा है कि वे वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की नौकाओं को निशाना बना रहा है. लेकिन अमेरिका की ओर से कोई सबूत नहीं दिए गए हैं. 

ट्रंप ने कहा अमेरिका के नेवल बेस से अपने ताजा बयान में कहा, “हाल के हफ्तों में नेवी ने नशा तस्कर आतंकियों के खिलाफ हमारे अभियान में मदद की है और बीती रात भी एक नौका को निशाना बनाया गया, जिसके बाद हमें समुद्र में उनकी कोई नौका नहीं दिख रही है.” (https://x.com/FoxNews/status/1974156777819459589)

अमेरिका का अघोषित युद्ध, हम वेनेजुएला के साथ खड़े हैं- रूस

वेनेजुएला ने अमेरिकी हमलों को वेनेजुएला के खिलाफ अघोषित युद्ध करार दिया है. रूस ने अमेरिका के वेनेजुएला की नौकाओं पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किए जा रहे हमलों की निंदा की है. रूस ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी हमलों से कैरेबियाई क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है. 

रूस के विदेश मंत्री ने वेनेजुएला के विदेश मंत्री से रविवार को टेलीफोन पर बात भी की और अमेरिकी हमलों की निंदा की. रूस ने इस बातचीत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को पूरा समर्थन देने पर प्रतिबद्धता जताई है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.