Breaking News Islamic Terrorism Khalistan Terrorism

मोदी सरकार की Zero-Tolerance पॉलिसी, पूरी दुनिया कर रही फॉलो

आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है. ये कहना है देश के गृह मंत्री अमित शाह का. अमित शाह के मुताबिक, पिछले दस सालों में आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत ‘इकोसिस्टम’ का निर्माण जरूर हुआ है लेकिन टेरर-फाइनेंसिंग और क्रिप्टो करेंसी जैसी चुनौतियां बरकरार हैं.

गुरूवार को अमित शाह, देश की सबसे बड़ी एंटी-टेरर एजेंसी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी एनआईए द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘काउंटर-टेररिज्म कांफ्रेंस’ (7-8 नवंबर) को संबोधित कर रहे थे.

अमित शाह ने कहा कि आतंकियों और आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम से लड़ने के लिए गृह मंत्रालय जल्द ही एक ‘नेशनल काउंटर-टेररिज्म पॉलिसी एंड स्ट्रेटेजी’ लेकर आने जा रहा है.

गृह मंत्री ने कहा कि “राज्यों की अपनी भौगोलिक और संवैधानिक सीमाएं हैं, लेकिन आतंकवाद एवं आतंकवादियों की कोई सीमा नहीं है.” उन्होंने कहा कि “आतंकवादी, अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय, दोनों तरह के षड्यंत्र करते हैं और हमें इसके खिलाफ अगर सटीक रणनीति बनानी है तो ऐसे सम्मेलनों की मदद से एक मजबूत तंत्र बनाना होगा ताकि आतंकवाद, नारकोटिक्स और हवाला सहित ऐसी सभी गतिविधियों पर लगाम लगा सके जो देश की सीमाओं और अर्थतंत्र को खतरे में डालती हों.”

अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार, ‘अदृश्य और सीमाहीन’ हो चुके आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले अधिकारियों और सुरक्षा बलों को टेक्नोलॉजी संपन्न बना रही है. उन्होंने बताया कि यूएपीए (एंटी टेरर कानून) के मामलों में एनआईए को लगभग 95 प्रतिशत की दोषसिद्धि दर प्राप्त करने में सफलता मिली है.

गृह मंत्री के मुताबिक, मोदी सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों के कारण एक दशक में आतंकवादी घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है. (https://x.com/AmitShah/status/1854486866734793194)

अमित शाह का आतंकवाद के प्रति ‘जीरो-टॉलरेंस’ वक्तव्य, म्यांमार सीमा पर क्रॉस बॉर्डर रेड (2015), उरी अटैक (2016) के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़ा था.

पिछले साल 7 अक्टूबर को जब आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर आतंकी हमला किया तो इजरायल ने गाजा सहित लेबनान में हिज्बुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ फुल-स्केल युद्ध छेड़ दिया.

हाल ही में जब टर्की की राजधानी अंकारा के करीब एक एविएशन फैसिलिटी पर आतंकी हमला हुआ तो टर्की ने सीरिया और इराक में आतंकी संगठनों के खिलाफ एयर-स्ट्राइक कर दी थी.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.