Breaking News Conflict India-Pakistan Kashmir

देशवासी जैसा चाहते हैं, वैसा बदला लेंगे: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक बार फिर से देश को आश्वस्त किया है कि पहलगाम नरसंहार का बदला जैसा जनता चाहती है, वैसा ही बदला लिया जाएगा. एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए राजनाथ सिंह ने फिर चेतावनी दी है, कि आतंकियों और उनके आकाओं का बुरा हश्र किया जाएगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जानते हैं देश के लोग क्या चाहते हैं और पहलगाम में हुए अटैक के बाद लोगों की भावनाएं क्या हैं.

देश की सीमा का रक्षा मेरी जिम्मेदारी है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश की जनता में उभरी भावनाओं पर खुलकर बात की है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि “रक्षा मंत्री होने के नाते देश की सीमा की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की जनता जैसा चाहती है, वैसा होकर रहेगा. देश की सीमा की रक्षा मेरी जिम्मेदारी है. देश पर आंख उठानेवालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.” आपको बता दें कि पहलगाम नरसंहार के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल बैठक में राजनाथ सिंह ने ही तीनों सेनाओं के साथ मिलकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की प्लानिंग की है.

पीएम मोदी की कार्यशैली और दृढ़ता पूरा देश जानता है:राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, “आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और दृढ़ता से परिचित हैं, आप उनकी दक्षता और दृढ़ संकल्प से परिचित हैं. आप जानते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में किस तरह जोखिम उठाना सीखा है. मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘जैसा आप चाहते हैं वैसा होकर रहेगा. पीएम ने कहा है कि भारत की ताकत केवल उसकी सेनाओं में ही नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, आध्यात्मिकता में भी है.”

पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को कोई गंभीरता से नहीं लेता था- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने दुनिया में भारत की बढ़ती साख पर भी बात की, कहा, “पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता था तो भारत की बातों को दुनिया गंभीरता पूर्वक नहीं सुनती थी. भारत कमजोर देश है, गरीबों का देश है, लेकिन आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है.प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हम समस्त देशवासियों के समक्ष रखा है. स्वाभाविक है यह लक्ष्य कोई छोटा लक्ष्य नहीं है. ये लक्ष्य पूरा होकर रहेगा क्योंकि इस सच्चाई को आप सभी स्वीकार करेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत का कद बढ़ा है.”

पीएम मोदी लगातार कर रहे हैं मीटिंग, तीनों सेनाध्यक्ष संग की प्लानिंग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत कड़ी जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात कर सुरक्षा समीक्षा की और अगले कदम पर चर्चा की. इसके अलावा पीएम मोदी ने एनएसए और विदेश मंत्री से भी बातचीत की है और कूटनीतिक तरीके से पाकिस्तान को घेरने पर रणनीति बनाई है. वहीं पहलगाम में एनआईए ने डेरा डाल रखा है. आतंकियों के पनाहगारों से पूछताछ की गई है साथ ही टूरिस्ट गाइड्स और पिट्ठू वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, क्योंकि एजेंसी इस बात से आश्वस्त है कि बिना किसी लोकस सपोर्ट आतंकी इतनी बड़े नरसंहार को अंजाम नहीं दे सकते हैं. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.