Breaking News Reports

अमेरिका में विमान हादसे जारी, यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में लगी आग, यात्री सुरक्षित

अमेरिका में नहीं थम रहा विमानों का हादसा. एक महीने में तीन विमान हादसे के बाद एक बार फिर यात्रियों की जान सांसत में फंस गई. ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान ने धुआं उठते देखा गया. मामला यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट का है. रनवे पर टेक ऑफ रोक दिया गया और सभी 104 यात्रियों को सीढ़ी और स्लाइड के सहारे निकालकर बचाया गया. 

विमान के इंजन में लगी आग, सामने आया वीडियो

अमेरिका में एक और विमान में गड़बड़ी की खबर आई है. हालांकि विमान प्रशासन के अलर्ट होने के चलते बड़ा नुकसान होने से टाला जा सका है. ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में रविवार को अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में विमान में बैठे यात्रियों को सीढ़ियों और स्लाइड के सहारे फ्लाइट के अंदर से निकाला गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए हादसे के वीडियो में न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट के लिए जा रहे एयरबस ए-319 विमान के एक इंजन से धुआं और आग निकलती दिखाई दिया. (https://x.com/rawsalerts/status/1886099846245060748)

दरअसल विमान के उड़ान भरने से कुछ मिनटों पहले ही विमान के इंजन में आग लग गई. विमान जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट से लागार्डिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था. चालक दल ने धुआं उठते देखा तो रनवे पर ही टेक ऑफ रोक दिया गया. फेडरल एविएशन अथॉरिटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि- इंजन में कोई दिक्कत हुई थी, जिस वजह से टेक ऑफ नहीं किया गया. सभी यात्रियों को रनवे पर ही उतार दिया गया और बस में बैठाकर टर्मिनल तक सुरक्षित ले जाया गया. (https://x.com/MariettaDaviz/status/1886205062591971487)

अमेरिका में बार-बार विमान हादसे क्यों?

2 जनवरी

पिछले महीने जनवरी की शुरुआत में अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया था. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 लोग घायल हो गए थे. फुलर्टन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास यह छोटा विमान एक बिल्डिंग पर गिर गया. इसके बाद विमान में आग लग गई थी. जांच में खुलासा हुआ है कि विमान का दरवाजा खुला रह गया था, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया

29 जनवरी

पिछले सप्ताह वाशिंगटन डीसी के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के करीब एक अमेरिकन एयरलाइंस का विमान, यूएस मिलिट्री के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया था. हादसे की वजह दोनों प्लेन पोटोमैक नदी में गिर गए. इस विमान हादसे में सैन्य हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर समेत विमान 67 यात्रियों की मौत हो गई. 

31 जनवरी

इस हादसे के बाद पिछले शुक्रवार को ही फिलाडेल्फिया में एक मॉल के पास एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गया. एयर एंबुलेंस के घरों और कार पर गिरने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए. 

विमान हादसों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, कि क्या एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की लापरवाही इन हादसों के पीछे हैं या तकनीकि गड़बड़ी से हादसे हुए हैं. लेकिन जिस तरह से बार-बार विमान हादसे हुए हैं, उनसे अमेरिका की चिंता बढ़ गई है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.