Alert Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

मोदी-पुतिन के गले मिलने से तिलमिलाया यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मॉस्को यात्रा को लेकर बड़ा निशाना साधा है. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि जिस दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बच्चों के अस्पताल पर हमला हुआ है मोदी उसी दिन पुतिन को गले लगा रहे हैं.

जेलेंस्की ने भारत और रूस पर हमला बोलते हुए कहा है कि “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता (मोदी) को ऐसे दिन मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है.”

सोमवार को कीव में बच्चों के कैंसर अस्पताल में हुए हमले में दो लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे. यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने बच्चों के अस्पताल को निशाना बनाया है. यूक्रेन पर पलटवार करते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन की एयर-डिफेंस मिसाइल का टुकड़ा अस्पताल के ऊपर गिरा था जिसके कारण कीव में नुकसान हुआ है.

कीव के आरोपों को ‘हिस्टीरिया’ करार देते हुए रूस ने कहा कि यूक्रेन के महत्वपूर्ण सैन्य और सामरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया था. रूस का आरोप है कि ये हमले इसलिए किए गए थे क्योंकि यूक्रेन ने रूसी विद्युत और दूसरे महत्वपूर्ण संयंत्रों को निशाना बनाया था. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वाशिंगटन में चल रहे ‘नाटो समिट’ (9-11 जुलाई) के चलते यूक्रेन ऐसे मनगढ़ंत इल्जाम मढ़ रहा है.

पिछले 29 महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग चल रही है. रूस ने यूक्रेन के एक-चौथाई हिस्से (डोनबास) पर कब्जा कर रशियन फेडरेशन में शामिल कर लिया है. युद्ध समाप्त करने के कई बार प्रयास किए गए लेकिन हर बार बेनतीजा रहा.

यूक्रेन के मुताबिक, सोमवार को रूसी हमलों में 37 लोगों की जान चली गई और 170 घायल हैं. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. जेलेंस्की के मुताबिक, कई लोग अस्पताल के मलबे में भी दबे हैं.

इस बीच सोमवार शाम को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी का अपने निजी आवास पर स्वागत करते हुए गले लगाया. अपने घर के दाचा में चाय के दौरान, पुतिन ने मोदी को ‘परम-दोस्त’ (परम-मित्र) कहकर संबोधित किया.

पुतिन ने मोदी के तीसरे बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और उनकी एनर्जी की तारीफ की. पुतिन ने कहा कि उन्होंने मोदी को अपने निजी आवास पर इसलिए स्वागत किया ताकि उन्हें रूस में ‘घर का वातावरण’ मिल सके. मोदी ने भी पुतिन की अगवानी के लिए आभार प्रकट किया.

पुतिन ने मोदी को एक इलेक्ट्रिक-कार्ट (गाड़ी) में खुद ड्राइव कर सवारी कराई. मंगलवार को पुतिन के आधिकारिक आवास, क्रेमलिन में पीएम मोदी को रूस के सबसे बड़े सिविलियन-अवार्ड से नवाजा जाएगा. साथ ही दोनों देशों के बीच मिलिट्री-लॉजिस्टिक अलायंस सहित कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर भी करार किया जाएगा.

ReplyForwardAdd reaction
    • 2 years ago

    […] दरअसल, मंगलवार को ही यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बच्चों के असप्ताल में हुई हमले के खबर सामने आई थी. पीएम मोदी ने पुतिन के साथ प्रतिनिधिमंडल की बातचीत में बच्चों की मौत से हुई पीड़ा का जिक्र किया था. साथ ही ये भी कहा था कि बम-बंदूक और युद्ध से यूक्रेन विवाद का समाधान नहीं निकाला जा सकता है. (मोदी-पुतिन के गले मिलने से तिलमिलाया य…) […]

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.