Breaking News Russia-Ukraine War

जेलेंस्की ने बम पर किया Signature, अमेरिका में मचा बवाल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अमेरिका के एक गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के दौरे को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी (जीओपी) ने जेलेंस्की के दौरे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए मामले की जांच की मांग की है.

ग्रैंड ओल्ड पार्टी (जीओपी) के नौ सांसदों ने जेलेंस्की के पेनसिलवेनिया स्थित स्क्रैंटॉन एम्युनिशन प्लांट के दौरे को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव प्रचार से जुड़े होने का गंभीर आरोप लगाया है. रिपब्लिकन पार्टी को जीओपी के नाम से भी जाना जाता है.

सांसदों ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की के फैक्ट्री के दौरान सिर्फ डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि साथ थे, जिसमें पेनसिलवेनिया के गवर्नर, सीनेटर और हाउस के प्रतिनिधि (सांसद) मौजूद थे.

पेनसिलवेनिया की इस फैक्ट्री में यूक्रेन के लिए गोला-बारूद का निर्माण किया जाता है, जिसका इस्तेमाल रूस के खिलाफ किया जा रहा है. इस प्लांट में तोप और मोर्टार के गोलों को तैयार किया जाता है.

रविवार को फैक्ट्री के दौरे के दौरान जेलेंस्की को एक बम पर साइन करते हुए भी देखा गया था. (https://x.com/ZelenskyyUa/status/1838100426631053786)

रिपब्लिकन पार्टी इसलिए भी नाराज हैं क्योंकि जेलेंस्की ने ट्रंप और उनके उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जे डी वेंस के खिलाफ अमेरिका में बयान दिया था.

ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को युद्ध के लिए वित्तीय और सैन्य मदद का विरोध किया है. जबकि कमला हैरिस (और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन) रूस के खिलाफ जेलेंस्की का समर्थन कर रहे हैं.

ट्रंप ने जेलेंस्की को दुनिया का सबसे बड़ा सेल्समैन करार दिया है जो पैसा लेने के लिए अमेरिका आते हैं. (न्यूयॉर्क में मोदी जेलेंस्की की फिर मुलाकात, कैसे रुकेगा युद्ध)

ReplyForwardAdd reaction

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.