Breaking News Reports

मणिपुर में 11 उग्रवादी ढेर, CRPF कैंप पर किया था हमला

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़काने की साजिश रच रहे हथियारबंद कुकी उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. मणिपुर के जिरिबाम इलाके के सीआरपीएफ कैंप पर अटैक करने आए 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया गया है. मारे गए उग्रवादियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है. पुलिस और सीआरपीएफ के एक्शन से पहले उग्रवादियों ने कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया था. 

मणिपुर में मारे गए 11 कुकी उग्रवादी

सोमवार दोपहर कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरो बेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. कुकी के सशस्त्र उग्रवादियों ने कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया और जिरिबाम के बोरोबेकरा के पुलिस थाने पर कई राउंड फायरिंग की. उग्रवादियों के अटैक के बाद सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग शुरु की, जिसमें 11 उग्रवादियों को ढेर किया गया है. उग्रवादियों के पास से 4 एसएलआर, 3 एके- 47, एक आरपीजी समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं. साथ ही जिरिबाम इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े लिहाजा एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है. 

टारगेट पर था राहत केन्द्र और थाना

बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन से तकरीबन 100 मीटर दूर जकुराधोर में मैतेई समुदाय के तीन से चार खाली घरों को अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी थी. हिंसा के वक्त से ही सीआरपीएफ, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के जवानों को बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया है क्योंकि इस इलाके में एक राहत शिविर भी है, जो पीड़ितों के लिए बनाया गया है. आशंका इस बात की भी है कि हथियारबंद कुकी उग्रवादी राहत शिविर को भी निशाना बनाने वाले थे.

लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों का अटैक

जिरीबाम के बोरोबेरका पुलिस स्टेशन को हाल के महीनों में कई बार निशाना बनाया जा चुका है. इंफाल पूर्व जिले में सोमवार सुबह उग्रवादियों ने पास की पहाड़ियों से गोलीबारी की, जिसमें खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया. मणिपुर की इंफाल घाटी में खेतों में काम कर रहे किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों ने लगातार तीसरे दिन हमला किया है.

इससे पहले रविवार को इंफाल ईस्ट जिले के मैतेई बहुल गांव सनासाबी में भी कुकी ने अटैक किया था. कुकी उग्रवादियों ने बम फेंके थे. उग्रवादियों के खिलाफ बीएसएफ ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद उग्रवादियों पर काबू पाया जा सका. इस हमले में बीएसएफ का 1 जवान भी घायल हुआ था.

ReplyForwardAdd reaction

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.