Breaking News Russia-Ukraine War

रूस ने लिया Kursk का बदला, खारकीव में घुसकर कब्जा

इससे पहले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बातचीत के लिए मजबूर करें, रूस और यूक्रेन एक दूसरे के ज्यादा से ज्यादा इलाकों पर कब्जा करने में जुट गए हैं. कुर्स्क में करीब 1200 स्क्वायर किलोमीटर का इलाका गंवाने के बाद, रूस ने यूक्रेन के खारकीव प्रांत में घुसकर एक रिहायशी इलाका पर कब्जा कर लिया है. कोलाश्निकोवा नाम का ये शहर रूसी सीमा से कई किलोमीटर दूर यूक्रेन की सीमा में है.

सोमवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कोलाश्निकोवा को यूक्रेन से आजाद कराने की आधिकारिक घोषणा की है. रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने यूक्रेन के खारकीव में किए गए इस ऑपरेशन के लिए अपनी सेना को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

हाल के दिनों में ये दूसरा शहर है जिसे रूस ने यूक्रेन से छीन कर अपने अधिकार-क्षेत्र में कर लिया है. दोनेत्स्क (डोनबास) के कुराखोवा शहर पर भी रूस की सेना ने पिछले हफ्ते कब्जा किया था.

पिछले तीन महीने से यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क प्रांत के करीब 1300 वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपने कब्जे में कर रखा है. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो दिनों से रूसी सैनिक लगातार कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमलों को विफल कर रहे हैं.

दरअसल, ट्रंप ने दो टूक कहा है कि अमेरिका की कमान संभालने के साथ ही रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कराना पहली वरीयता होगी. ऐसे में रूस और यूक्रेन को बातचीत की टेबल पर आना लाजमी है.

वार्ता के दौरान, दोनों ही देश मजबूत स्थिति में युद्धविराम की शर्तों को मानने के लिए सौदेबाजी कर सकते हैं. क्योंकि रूस किसी भी स्थिति में कुर्स्क को यूक्रेन के हाथों नहीं जाने देना चाहता है.

कुर्स्क से यूक्रेन सैनिक (और विदेशी लड़ाकों) को खदेड़ने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के सैनिकों को भी जंग के मैदान में उतार दिया है.

उधर, क्रेमलिन (पुतिन के कार्यालय) ने इस बात का खंडन किया है कि रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप से फोन पर बात की है. रविवार को ये खबर आई थी कि चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने पुतिन से फोन कर युद्ध को ना बढ़ाने का आग्रह किया है.

ReplyForwardAdd reaction

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.