Breaking News Islamic Terrorism

त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, कठुआ में दिखे संदिग्ध

पहलगाम नरसंहार के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. त्राल के नादेर इलाके में 3 आतंकियों को ढेर किया गया है. 48 घंटे में दूसरी बार आतंकियों का खात्मा किया गया है. इससे पहले शोपियां में एक बड़ा एनकाउंटर करते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया गया था, जिसमें लश्कर के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल था. शोपियां में मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों का बड़ा जखीरा मिला था, जिससे अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि आतंकी एक और बड़ी साजिश को अंजाम देने कि फिराक में थे.

त्राल में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

त्राल में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद नादेर गांव के पास आतंकियों को घेरा गया. गुरुवार सुबह-सुबह शुरु हुए एनकाउंटर में 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, बताया जा रहा है जो आतंकी मारे गए हैं, उनके नाम आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट हैं. मारे गए आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं. 

एनकाउंटर पर सेना की चिनार कोर ने क्या कहा?

भारतीय सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद 15 मई को अवंतीपोरा के त्राल के नादेर में तलाशी अभियान चलाया गया. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने त्राल के नादेर को चारों ओर से घेर लिया. जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद आतंकियों पर फायरिंग की गई. ऑपरेशन अभी जारी है. 

कठुआ में सेना का वर्दी में दिखे संदिग्ध…महिला से मांगा पानी 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक गांव में संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना मिली. लोगों ने सेना की वर्दी में संदिग्धों को देखने का दावा किया, सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. एक स्थानीय महिला ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति सेना की वर्दी में उसके घर आए और पानी मांगा. पानी पीने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने ‘कैम्प’ लौट रहे हैं. महिला को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद सुरक्षाबलों को सूचना दी गई. सुरक्षाबलों ने गश्त बढ़ा दी है और हाईवे पर हर आने-जाने वालों को चेकिंग की जा रही है.

शोपियां में मारे गए 3 आतंकियों से हथियारों का जखीरा बरामद 

13 मई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की थी. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी ढेर किए गए. ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं. आतंकवादियों के कब्जे से एके 47 राइफलें, मैगजीन, ग्रेनेड और अन्य सामान शामिल है.इस ऑपरेशन में लश्कर के कमांडर शाहिद कुट्टे को भी ढेर किया गया है.शाहिद कुट्टे ए कटैगरी का आतंकी थी. शाहिद कुट्टे  18 मई, 2024  हीरपोरा, शोपियां में बीजेपी सरपंच की हत्या में शामिल था.अप्रैल, 2024 को दानिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था. इस आतंकी हमले में जर्मनी के दो पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे. उस पर तीन फरवरी, 2025 को बीहिबाग, कुलगाम में टीए (टेरिटोरियल आर्मी) के जवान की हत्या में शामिल होने का संदेह था. पहलगाम नरसंहार के बाद शाहिद कुट्टे के घर को प्रशासन की कार्रवाई में तोड़ दिया गया था. 

पहलगाम वाले खूंखार आतंकी बने पहेली, धरपकड़ तेज

पहलगाम में धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों का कत्ल करने वाले आतंकियों का तलाश जारी है. आतंकियों के मददगारों पर नकेल कसी गई है लेकिन नरसंहार को अंजाम देने वाले आसिफ फौजी, आदिल हुसैन ठोकर और अली उर्फ ताल्हा सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बन गए हैं. इन आतंकियों के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, और सूचना देने वालों को 20 लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है. तीनों आतंकियों का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से है, क्योंकि आसिफ मूसा उर्फ फौज, पाकिस्तानी सेना के पूर्व पैराकमांडो है. तीनों आतंकियों के पोस्टर जगह-जगह चस्पा किए गए हैं. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.