Breaking News Islamic Terrorism

खबरें फटाफट: जानना जरूरी है!

  • कठुआ में सेना का वर्दी में दिखे संदिग्ध…महिला से मांगा पानी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक गांव में संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना मिली. लोगों ने सेना की वर्दी में संदिग्धों को देखने का दावा किया, सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. एक स्थानीय महिला ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति सेना की वर्दी में उसके घर आए और पानी मांगा. पानी पीने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने ‘कैम्प’ लौट रहे हैं. महिला को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद सुरक्षाबलों को सूचना दी गई.

  • भुज एयरबेस का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भुज एयरबेस का दौरा करेंगे. राजनाथ सिंह की ये यात्रा दो दिवसीय यानी शुक्रवार और शनिवार के लिए होगीय जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात की भारत पाकिस्तान सीमा का दौरा करेंगे. पाकिस्तान ने भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले को नाकाम कर दिया.

  • नकलची शहबाज, पहुंचे सियालकोट की पररूर छावनी

पीएम मोदी की नकल करते हुए सियालकोट छावनी पहुंचे शहबाज शरीफ.सियालकोट की पसरूर छावनी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित है. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पसरूर और सियालकोट एविएशन बेस पर रडार साइटों को सटीक हथियारों का इस्तेमाल करके निशाना बनाया गया था, जिससे इस इलाके को भारी नुकसान पहुंचा था.

  • पानीपत में गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी जासूस

हरियाणा के पानीपत से एक पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किया गया है. हरियाणा पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में कुछ लोगों को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान नौमान इलाही के तौर पर हुई है. नौमान इलाही, शामली का रहने वाला है और पानीपत में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था. इलाही पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में था और उन्हें संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था.

  • पाकिस्तान गिड़गिड़ाया, सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार की अपील

सिंधु जल संधि रद्द होने से बिलबिला रहा है पाकिस्तान, पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर फैसले पर पुनर्विचार करने की गुहार लगाई है. पाकिस्तान ने अपील करते हुए कहा है कि संधि को रोकने के लिए नई दिल्ली के कदम से पाकिस्तान में संकट पैदा हो सकता है. पाकिस्तान की सरकार ने चिट्ठी लिखकर सिंधु जल समझौते को स्थगित करने को लेकर दोबारा विचार करने को कहा है.

  • जेएनयू ने तुर्किए के विश्विद्यालय के साथ एमओयू स्थगित किया

जेएनयू ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते तुर्की के इनोनू विश्वविद्यालय के साथ अपने एकेडमी समझौता स्थगित किया. जेएनयू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से,जेएनयू और इनोनू विश्वविद्यालय, तुर्की के बीच हुआ एमओयू अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है. JNU राष्ट्र के साथ खड़ा है.’ इस समझौता ज्ञापन पर 3 फरवरी 2025 को साइन किए गए थे और इसकी वैधता 2 फरवरी 2028 तक थी. 

  • जब कोई विकल्प नहीं बचता तो होता है युद्ध: अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की. अजय देवगन ने फिल्म प्रमोशन के दौरान भारतीय सेना के जवानों को थैंक्यू कहा. अपनी फिल्म प्रमोशन के एक ईवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे अजय देवगन ने कहा, ‘कोई समझदार इंसान युद्ध नहीं चाहता है. लेकिन जब कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है तो ये जरूरी हो जाता है. मैं भारतीय सेना के जांबाजों को सलाम करता हूं.’

  • बलूच लीडर ने पाकिस्तान से आजादी की घोषणा की, मांगा समर्थन

बलूच लीडर मीर यार बलोच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की औपचारिक घोषणा कर दी. एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए. लिहाजा उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है. मीर यार बलोच ने दुनिया से भावुक अपील करते हुए कहा, तुम मारोगे, लेकिन हम निकलेंगे, क्योंकि हम नस्ल बचाने निकले हैं, आओ हमारा साथ दो.  

  • मलेशियाई विमान को रूस ने गिराया था, हुई थी 298 लोगों की मौत

ग्लोबल एविएशन काउंसिल ने एमएच 17 विमान को मार गिराने के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है. ग्लोबल एविएशन काउंसिल ने कहा कि एक दशक से पहले यूक्रेन के हवाई क्षेत्र उड़ रहे मलेशियाई एयरलाइंस की प्लेन नं 17 को मार गिराने के लिए रूस जिम्मेदार है. इस हादसे के दौरान 298 लोगों की मौत हो गई थी.ऐम्स्टर्डैम से कुआलालंपुर जाने वाले विमान को 17 जुलाई 2014 को यूक्रेनी क्षेत्र में मार गिराया गया था, इस क्षेत्र पर अलगाववादी संगठनों का नियंत्रण है. आरोप है कि इस विमान को गिराने में रूसी मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.