Breaking News Reports Russia-Ukraine War

कीव में US एंबेसी बंद, रूसी हमले का अंदेशा

रूस ने अपनी परमाणु नीति में जैसे ही बदलाव किया, अमेरिका ने यूक्रेन की राजधानी कीव मे अपनी एंबेसी को बंद कर दिया है. अमेरिका के मुताबिक, यूएस एंबेसी को एयर-अटैक के बारे में पुख्ता जानकारी मिली है. ऐसे में सावधानी बरतते हुए कीव स्थित एंबेसी को बंद कर दिया गया है और स्टाफ को सुरक्षित जगह पर शरण लेने का निर्देश दिया गया है.

मंगलवार को ही रूस ने अपनी परमाणु नीति में बदलाव करते हुए ऐलान किया था कि अगर कोई गैर-परमाणु देश (यूक्रेन) किसी न्यूक्लियर पावर (अमेरिका इत्यादि) की मदद से रूस पर हमला करता है तो उसे साझा हमला माना जाएगा.

रूस ने परमाणु नीति में बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूकेन को लंबी दूरी की अटकैम्स मिसाइल के इस्तेमाल में दी खुली छूट के बाद किया है. मंगलवार को ही यूक्रेन ने रूस के ब्रायेंक्स प्रांत में एक मिलिट्री फैसिलिटी पर छह अटकैम्स (आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम) से हमला किया था.

अटकैम्स मिसाइल के हमले के बाद रूस ने साफ कर दिया है कि नाटो देशों की मिसाइल से अगर हमला होता है तो यूक्रेन और नाटो देशों की मिलिट्री फैसिलिटी पर डब्लूएमडी यानी वेपंस ऑफ मास डिस्ट्रक्शन किया जाएगा. (पुतिन ने बदली परमाणु नीति, तीसरे विश्वयुद्ध की घड़ी आई)

रूस की चेतावनी के बाद ही कीव स्थित यूएस एंबेसी ने यूक्रेन में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

एडवाइजरी के मुताबिक, यूक्रेन के सभी जिलों में एयर-अलर्ट का अलार्म सुनते ही सभी अमेरिका नागरिक सुरक्षित स्थानों में शरण ले लें.

एडवाइजरी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक स्थानीय मीडिया को मॉनिटर करते रहें और इमरजेंसी की स्थिति में यूक्रेनी प्रशासन के अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें.

इस बीच अमेरिकी सीनेटर्स ने बाइडेन के खिलाफ कांग्रेस (संसद) में महाभियोग लाने की तैयारी कर ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत चुके हैं. लेकिन वे अगले साल 20 जनवरी को ही अमेरिका के राष्ट्रपति पद संभालेंगे. तब तक बाइडेन ही अमेरिकी की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में बाइडेन को यूक्रेन को अमेरिका मिसाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी. क्योंकि इससे तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है. (बाइडेन का Impeachment तय, तीसरा विश्वयुद्ध भड़काने का आरोप)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.