Breaking News Reports Russia-Ukraine War

Eurasian गुरू दिल्ली में, मोदी को बताया सुपर लीडर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से पहले भारत पहुंचे हैं क्रेमलिन के ‘गुरू’ माने जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन. डुगिन को पुतिन का ‘ब्रेन’ भी माना जाता है. तमाम वैश्विक तनावों के बीच डुगिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का ‘सुपर लीडर’ बताया है.

अमेरिका के धुर-विरोधी और ‘यूरेशिया’ का सिद्धांत देने वाले अलेक्जेंडर डुगिन को पुतिन का राइट हैंड माना जाता है. यूक्रेन ने उनकी हत्या की भी कोशिश की थी. डुगिन की कार को धमाके में उड़ा दिया गया था. उस गाड़ी में डुगिन की जगह उनकी बेटी बैठी हुई थीं, जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि उस कार में अलेक्जेंडर डुगिन को ही बैठना था लेकिन अचानक उन्होंने इसमें न बैठने का फैसला लिया, जिससे वो बाल-बाल बच गए थे.

दुनिया में अहम है भारत की भूमिका, पीएम मोदी वर्ल्ड पावर: डुगिन
भारत के दौरे पर पहुंचे अलेक्जेंडर डुगिन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना की. राजधानी दिल्ली में रशियन हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में डुगिन ने कहा, “आज दुनिया भारत को नए ग्लोबल पावर के रूप में देखने लगी है. यह पीएम मोदी का नेतृत्व ही है, जिन्होंने भारत को शक्तिशाली बनाया है, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. पीएम मोदी का नया प्रभावशाली भारत है, आज भारत की ताकत, उसकी क्षमता और उसके नेतृत्व को नजरअंदाज नहीं कर सकता है.”

अलेक्जेंडर डुगिन ने कहा है कि “भारत, अखंड भारत है. अखंड भारत जिसका साम्राज्य दूर तक फैला रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी वैदिक परंपरा वाले महानतम भारत की पुनर्स्थापना में लगे हैं, जहां वेद हैं, उपनिषद हैं, पुराण हैं, कर्मा है और पांरपरिक रीति-रिवाज हैं, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्य उसे आत्मा और परमात्मा से जोड़ते हैं.” (https://x.com/RusEmbIndia/status/1859190294278733912)

दुनिया में बैलेंसिंग करने की ताकत रखते हैं पीएम मोदी: डुगिन
वैश्विक तनावों को लेकर पुतिन ने गुरु ने भारत के रोल को बेहद अहम बताया है. तमाम देशों के रिश्तों की बात करते हुए डुगिन ने कहा, “भारत और चीन रूस के पारंपरिक मित्र हैं. राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी और शी जिनपिंग की गहरी दोस्ती है. भारत और चीन के संबंध थोड़ा तनावपूर्ण हैं, लेकिन अब भारत-चीन के बीच संतुलन बैठ रहा है. ठीक ऐसे ही अमेरिका में ट्रंप की वापसी के बाद देखा जाए तो भले ही रूस और अमेरिका प्रतिद्वंदी देश हैं, लेकिन यहां पीएम मोदी बैलेंसिंग पावर हैं, क्योंकि पीएम मोदी के संबंध राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप से भी अच्छे हैं. इसलिए आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पूरी दुनिया में और महत्वपूर्ण होने वाली है. पीएम मोदी दुनिया में बैलेंसिंग करने की ताकत रखते हैं.”

डुगिन ने पीएम मोदी के रूस दौरे का जिक्र करते हुए कहा- पीएम मोदी जब रूस गए थे तो उन्होंने पुतिन से शांति की अपील की. यह बहुत दिलचस्प बात है कि दुनिया के सबसे महानतम लोकतंत्र का महान नेता पीएम मोदी युद्ध में शांति की अपील कर रहे हैं. यह प्रेरणादायक है और भारत की सभ्यता का उदाहरण भी है.

कौन हैं अलेक्जेंड डुगिन, जिन्हें माना जाता है पुतिन का ब्रेन?
डुगीन, रूस के दार्शनिक, रणनीतिकार और लेखक हैं. ऐसा कहा जाता है कि पुतिन जो भी करते हैं, उसके पीछे डुगिन का ही ब्रेन होता है. ये भी दावा किया जाता है कि अलेक्जेंडर सोवियत संघ की जासूसी एजेंसी केजीबी  के आर्काइव सेक्शन में काम करते थे. डुगिन यूक्रेन के विरोधी माने जाते हैं. कहा जाता है कि यूक्रेन के साथ जंग की रूपरेखा डुगीन ने ही तैयार की है. डुगिन को अति-राष्ट्रवादी और पश्चिमी देशों का विरोधी भी कहा जाता है. डुगिन आजाद यूक्रेन को यूरेशिया के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं.

अगस्त 2022 में युद्ध के दौरान डुगिन की हत्या की कोशिश हुई थी. मॉस्को के पास उनकी कार को धमाके में उड़ा दिया गया था. उस कार में अलेक्जेंडर डुगिन को ही बैठना था लेकिन अचानक वो उस कार में नहीं बैठे, बल्कि उनकी बेटी दरिया उसमें बैठ गईं. थोड़ी ही देर में कार के परखच्चे उड़ गए. डुगिन बाल-बाल बच गए, पर उनकी बेटी की मौत हो गई थी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.