Breaking News Islamic Terrorism Middle East Reports War

हिज्बुल्लाह से युद्धविराम के लिए तैयार नेतन्याहू, लेबनान में हमले बंद

हिज्बुल्लाह के साथ छिड़ी जंग थमने के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सीजफायर को मंजूरी दे दी है. लेकिन कुछ विषय हैं, जिस पर इजरायल ने आपत्ति जताई है. सीजफायर की शर्तें सोमवार को लेबनान को भेजी जानी थी, पर समझौते कुछ बिंदुओं पर फाइनल मुहर लगनी बाकी है.हालांकि लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

नेतन्याहू ने दी समझौते को सैद्धांतिक मंजूरी

बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह के साथ इजरायल के युद्धविराम को लेकर बातचीत अंतिम दौर पर है. इजरायली सरकारी प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने कहा- हम एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी भी कुछ मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करनी है. इजरायली कैबिनेट को भी हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर समझौते को मंजूरी देनी होगी. इसलिए सीजफायर को लेकर कुछ मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है. पर माना जा रहा है कि जल्द कोई रास्ता निकाला जा सकेगा.

अमेरिका कर रहा है इजरायल-हिजबुल्लाह में मध्यस्थता

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर की मध्यस्थता अमेरिका कर रहा है. पिछले हफ्ते, अमेरिकी राजदूत अमोस होचस्टीन बेरुत में थे, जहां उन्होंने बातचीत की प्रगति का आकलन किया. अमेरिकी राजदूत का मानना था कि इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष विराम पहुंच में है. अमेरिकी मध्यस्थ अमोस होचस्टीन ने इजरायल में बैठकें आयोजित की. वाशिंगटन लौटने के बाद राजदूत ने कहा हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच सकारात्मक सीजफायर के बारे में बताया. वाशिंगटन में इजरायल के राजदूत माइकल हर्ज़ोग ने भी कहा है कि समझौता बेहद करीब है.

एक सप्ताह में इजरायल ने किया चार बार अटैक

एक ओर तो सीजफायर की बात को सकारात्मक कहा जा रहा है. पर इजरायली एक्शन की बात की जाए तो पिछले 7 दिनों में हिजबुल्लाह पर इजरायल ने 4 बार एयर स्ट्राइक की है. इन एयर स्ट्राइक के बदले में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल पर 250 से अधिक मिसाइलों की बौछार कर दी. तो इजरायल ने पलटवार करते हुए सोमवार हिज्बुल्लाह-नियंत्रित कई जगहों को पूरी तरह से तबाह कर दिया. (इजरायल का हिजबुल्लाह पर Pager Attack, हजार से ज्यादा आतंकी घायल)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.