Current News

खबरें फटाफट: जानना जरूरी है!

  • पुतिन की लिमोजिन कार में धमाका, हादसा या क्रेमलिन में है जेलेंस्की का जासूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक कार के बेड़े की एक लग्जरी लिमोजिन कार में भयानक विस्फोट से हड़कंप मचा. विस्फोट के बाद कार में भीषण आग लग गई. हादसा मध्य मॉस्को में हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग बाहर निकल आए. गनीमत रही ही किसी को कोई चोट नहीं आई. पुतिन की महंगी कार जिसकी कीमत 275,000 पाउंड (करीब तीन करोड़ रूपये) है, ऑरस सीनेट को लुब्यंका में एफएसबी मुख्यालय के पास जलते हुए देखा गया. लेकिन पुतिन के काफिले में आग से सुरक्षा से जुड़े संदेह पैदा हो गए हैं और क्रेमलिन के भीतर आंतरिक खतरों का रिव्यू किया जा रहा है. इसी सप्ताह जेलेंस्की ने कहा था कि पुतिन मरने वाले हैं.

  • म्यांमार में लगातार मदद पहुंचा रहा भारत, वायुसेना-नेवी से पहुंचा रहा राहत सामग्री

पड़ोसी देश म्यांमार में भूकंप से आई तबाही में मददगार के तौर पर पहुंचा भारत. भारत ने ऑपरेशन ब्रह्ना के तहत सेना के पांच विमानों (दो सी 17 ग्लोबमास्टर, और तीन सी 130 जे हरक्यूलिस) से राहत सामग्री और दवाईयां भेजी हैं.  नौसेना के जहाज भी राहत में लगाए गए. भारत की तरफ से प्लेन और नौसेना के जहाजों के जरिए कुल 137 टन के बराबर मदद भेजी जा चुकी है. मदद के लिए भारतीय वायुसेना का पहला सी-130 जे हरक्यूलिस विमान म्यांमार में लैंड किया. इस दौरान म्यांमार सरकार ने एयर क्राफ्ट के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर फ्लाइट लेफ्टिनेंट काव्या को ‘थैंक्यू’ कहा है.

  • ब्रह्मा सृजन के देवता, म्यांमार में पुनर्निमाण की जरूरत: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने म्यांमार में चलाए जा रहे ऑपरेशन का नाम ब्रह्मा रखने के बारे में जानकारी दी. कहा, ब्रह्मा सृजन के देवता हैं, ऐसे समय में जब हम म्यांमार सरकार और म्यांमार के लोगों को विनाश के बाद अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं, तो ऑपरेशन का नाम ब्रह्मा रखा गया है. विदेश मंत्रालय ने बताया भारत से भेजी जा रही सामग्री को यांगून में मुख्यमंत्री को सौंपा गया है. खोज और बचाव कर्मियों और उपकरणों के साथ-साथ कुत्तों को लेकर विमान म्यांमार पहुंचे हैं, जो मलबों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात रहेंगे.

  • म्यांमार में मृतकों का आंकड़ा 1600 से ज्यादा हुआ

म्यांमार में भूकंप से मौत का आंकड़ा 1600 से ज्यादा बढ़ गया है. थाईलैंड और म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. इस भूकंप की वजह से एक निर्माणाधीन ऊंची बिल्डिंग भी ढह गई थी, जिसके बाद म्यांमार ने कई राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी. म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना ने सरकारी टेलीविजन पर इस बात की पुष्टि की है कि भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,600 से अधिक हो गई है. 

  • पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर विदेश मंत्री ने घेरा

अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत के पास अल्पसंख्यक अधिकारों पर व्याख्यान देने का कोई नैतिक आधार नहीं है. सीएए से लेकर मॉब लिंचिंग, बाबरी मस्जिद के विध्वंस से लेकर दिल्ली में हुए नरसंहार तक, अल्पसंख्यकों-खासकर मुसलमानों-का व्यवस्थित उत्पीड़न जारी है. एस जयशंकर ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार की आलोचना की थी. एस जयशंकर ने कहा था कि भारत, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे सलूक पर बारीकी से नजर रखे हुए है. पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ‘संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकवादियों को पनाह देता है.’

  • पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह की मुश्किलें बढ़ीं, हर्जाने की भरपाई करेगा प्रशासन

नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह की मुश्किलें बढ़ीं. ज्ञानेंद्र पर राजशाही की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान नुकसान की भरपाई को लेकर जुर्माना लगाया गया है काठमांडू नगर निकाय ने शनिवार को पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को एक चिट्ठी भेजकर प्रदर्शन के दौरान नुकसान की भरपाई की मांग की. नुकसान के हर्जाने के रूप में 7,93,000 नेपाली रुपये का भुगतान करने को कहा गया है. उग्र प्रदर्शन के बाद पूर्व राजा को प्रशासन ने नजरबंद किया है.

  • ईद र दमिश्क में हो सकते हैं हमले, यूएस ने दी खुफिया जानकारी

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि सीरिया में ईद उल-फितर के दौरान हमले किए जा सकते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक यात्रा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आतंकवादी हमले विशेष रूप से राजधानी दमिश्क में हो सकते हैं. हमलों का लक्ष्य दूतावास, अंतरराष्ट्रीय संगठन और सरकारी इमारतें हो सकती हैं. सीरियाई प्रशासन ने हाल ही में कई आतंकवादी गुटों को गिरफ्तार किया है, जो देश के कई हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे. दिसंबर 2024 में इस्लामिक संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) ने राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से हटा दिया था. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.