10 मई की रात भारत के अटैक से मुल्ला मुनीर के होश फाख्ता हो गए थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कबूल किया है कि वो रात पाकिस्तान के लिए बहुत भारी थी. कहते है न कि सच कभी न कभी इंसान के मुंह ने निकल ही आता है. शहबाज शरीफ ने सबसे सामने ये माना है कि भारत ने उनके 11 एयरबेस को तबाह कर डाला. शहबाज के कबूलनामे का वीडियो वायरल हो गया है.
ढाई बजे रात असीम मुनीर ने बताया, कि भारत ने एयरबेस पर अटैक किया:शहबाज शरीफ
शहबाज शरीफ ने एक कार्यक्रम में कहा, “9-10 मई की रात को लगभग 2:30 बजे सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि हिन्दुस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से नूर खान समेत कई एयरबेस को निशाना बनाया है.इनमें से एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी है और कुछ अन्य इलाकों में भी धमाके हुए हैं. हमारी वायुसेना ने देश की रक्षा के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और चीनी लड़ाकू विमानों पर लगे अत्याधुनिक गैजेट्स की मदद ली.”
पाकिस्तानी जनता का भ्रम पीएम शहबाज ने तोड़ा
पाकिस्तानी आर्मी हो या पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि भारत के हमले से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सच्चाई निकल गई कि भारत ने 11 एयरबेस पर नुकसान पहुंचाया है. भारत ने पाकिस्तान के उन सभी एयरबेस को ध्वस्त किया जो रणनीतिक तौर पर अहम माने जाते हैं. नूर खान एयरबेस पाकिस्तान का एक बेहद सेंसिटिव मिलिट्री अड्डा है, जिसका इस्तेमाल देश के टॉप वीवीआईपी जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की हवाई आवाजाही के लिए किया जाता है. यह एयरबेस इस्लामाबाद के करीब होने के वजह से रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. सैटेलाइट तस्वीरों में देखा गया है कि रावलपिंडी स्थित एयरबेस में कमांड और कंट्रोल यूनिट को सटीकता से निशाना बनाकर तबाह किया गया है. शहबाज शरीफ के इस कबूलनामे के बाद पाकिस्तान चाहे कितनी लीपापोती करे, दुनिया के सामने जो सच था, वो सामने आ चुका है.
भारत की डॉग फाइट में पाकिस्तानी वायुसेना के फाइटर जेट्स गिरे
सूत्रों के मुताबिक 6-7 मई को भारत से डॉग-फाइट यानी आसमान में आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान के कम से कम 02 फाइटर जेट गिरे थे. वहीं इसके बाद तीन एयरक्राफ्ट 9-10 मई को सिंदूर पार्ट-2 में 03 तबाह किए गए. आपको बता दें कि पहलगाम नरसंहार का बदला लेने के लिए पीओजेके और पाकिस्तान में आतंकियों के कैंप को भारत ने एयरस्ट्राइक करके तबाह किया था. लश्कर और जैश के कई खूंखार आतंकी समेत 100 आतंकी मारे गए. आतंकियों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल को जमीन पर गिरने से पहले ही तबाह कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने लड़ाकू जेट्स भेजे जिसे भी चौकस वायुसेना के फाइटर पायलट्स ने मार गिराया.
पाकिस्तान को क्या और कितना नुकसान हुआ?
1. 02 जेएफ-17 (एक डॉग फाइट में और एक शहबाज एयरबेस, जकोकाबाद में उड़ान भरने की तैयारी में जिसमें स्क्वाड्रन लीडर उसमान युसुफ सहित कुल 05 वायु सैनिक मारे गए थे
2. 01 मिराज फाइटर जेट
3. 01 एरीआई अवैक्स (AWACS) एयरक्राफ्ट (टोही विमान)—जिसके बारे में पाकिस्तानी वायुसेना के एक पूर्व एयर मार्शल ने खुलासा किया
4. 01 अन्य विमान (संभवत: सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट. जिसका वीडियो वायरल है)
पाकिस्तान ने खुद भी माना कि भारत के ब्रह्मोस हमले में भोलारी एयरबेस पर एवैक्स विमान नष्ट हुआ, जिससे उसकी वायुसेना की निगरानी कमजोर हुई.

Leave feedback about this