Breaking News Geopolitics Terrorism

आतंकवाद पर NO कॉम्प्रोमाइज, मलेशिया से मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया

मलेशिया की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को दिया है एक बार फिर कड़ा संदेश. पाकिस्तान का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा है कि अब आतंकवाद के खिलाफ भारत का मैसेज एकदम साफ है, कोई दोहरा मापदंड नहीं चलेगा, कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं होगा. 

पीएम मोदी ने भले ही पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन इस्लामिक देश मलेशिया से भरी गई हुंकार, इस्लामाबाद को चुभ रही होगी. पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति पर एक बार फिर जोर दिया है, और कह दिया है कि आतंकियों और उनके आकाओं को नहीं बख्शा जाएगा.

आतंकवाद, खुफिया जानकारी और समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत-मलेशिया में समझौता

कुआलालंपुर में पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के बीच गहरी केमेस्ट्री दिखी. दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच भारत-मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. भारत और मलेशिया के बीच समुद्री सुरक्षा से लेकर खुफिया सेवाओं, सेमीकंडक्टर और आतंकवाद के खिलाफ कई बड़े समझौते हुए हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, “आज मलेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है जहां भारतीय मूल की आबादी है. हमारी सभ्यताएं, साझा सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्य हमें एक साथ बांधते हैं. दोनों पक्ष आतंकवाद विरोधी, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेंगे. रक्षा सहयोग को और व्यापक बनाया जाएगा. एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे.”

दुनिया के विकास का इंजन हिंद-प्रशांत क्षेत्र: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “हिंद-प्रशांत क्षेत्र दुनिया का विकास इंजन बनकर उभर रहा है. भारत आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ) के साथ मिलकर पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है.”

पीएम मोदी ने कहा, “वैश्विक अस्थिरता के इस दौर में भारत-मलेशिया की बढ़ती दोस्ती दोनों देशों के लिए बेहद अहम है. आज की चुनौतियों का समाधान वैश्विक संस्थानों में सुधार और आपसी भरोसे से ही निकलेगा.”

मलेशियाई प्रधानमंत्री इब्राहिम ने कहा कि “भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और रक्षा में सहयोग का विस्तार जारी रख रहे हैं.” पीएम इब्राहिम ने भारत की तारीफ करते हुए कहा, “वैश्विक व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर भारत ने शानदार प्रगति दर्ज की है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.