Breaking News Reports

मेक्सिको ने अकेले मारा ड्रग लार्ड, ट्रंप के दावों को नकारा

मेक्सिको के ड्रग लॉर्ड एल मेंचो के ऑपरेशन में ढेर किए जाने के बाद अमेरिकी क्रेडिट को राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने खारिज कर दिया है. मेक्सिकन राष्ट्रपति ने बयान जारी करके कहा है कि जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनसी) के सदस्यों के मारे जाने के पीछे अमेरिका को कोई भूमिका नहीं है.

मैक्सिको की राष्ट्रपति का दावा कि अमेरिका के सशस्त्र बलों ने ड्रग ट्रैफिकर नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांतेस उर्फ एल मेंचो की गिरफ्तारी और बाद में उसकी मौत में सक्रिय भूमिका निभाई थी. 

मेक्सिको के रक्षा मंत्री के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने एल मेंचो की पार्टनर (गर्लफ्रेंड) का सहारा लिया और मुठभेड़ में मेंचो और उसके सदस्यों को ढेर कर दिया. हालांकि मेंचो के मारे जाने के बाद मेक्सिको में हालात बेहद खराब हैं. सड़कों पर आक्रोश है. आगजनी है, तोड़फोड़ की गई है.

मेंचो को मारने के ऑपरेशन में अमेरिका की भूमिका नहीं: शीनबाम

मेक्सिको के सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मेंचो को 22 फरवरी को मेक्सिको की सेना ने एक सीक्रेट ऑपरेशन में मार गिराया था. इस ऑपरेशन को लेकर राष्ट्रपति शीनबाम ने बड़ा दावा किया है. शीनबाम ने कहा है कि “अमेरिकी सुरक्षाबलों की इस ऑपरेशन में कोई भागीदारी नहीं है. मेंचो को हमारी सेना का जांबाज कमांडो ने ही मार गिराया था.”

हालांकि शीनबाम ने ये जरूर कहा कि, “जानकारी साझा करने में अमेरिका ने सहयोग किया. अमेरिका के साथ समझ यह बुनियादी तौर पर खुफिया और जानकारी के आदान-प्रदान पर आधारित है.”

“जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) के नेता के खिलाफ सुरक्षा ऑपरेशन की योजना से लेकर खात्मे तक पूरी तरह से मेक्सिको सरकार द्वारा किया गया था.”

गर्लफ्रेंड के चक्कर में मिला मेंचो का सुराग, बड़ा ऑपरेशन अंजाम तक पहुंचा: मेक्सिकन रक्षा मंत्री

मेक्सिको के रक्षा मंत्री के मुताबिक “एल मेंचो तक पहुंचने के लिए खुफिया एजेंसियों ने उसकी पार्टनर (गर्लफ्रेंड) का सहारा लिया.”

रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने खुलासा किया है कि “खुफिया एजेंसियों ने एल मेंचो की पार्टनर (गर्लफ्रेंड) से जुड़े एक भरोसेमंद साथी की पहचान की थी. उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई थी. इसी व्यक्ति ने एल मेंचो की प्रेमिका को जलिस्को राज्य के पहाड़ी इलाके टापालपा शहर के पास एक ग्रामीण कंपाउंड में पहुंचाया था.”

“जिसका पीछा करते-करते सेना एक ग्रामीण इलाके में स्थित एक कैंपस तक पहुंच गई. जब वह महिला वहां से निकली तो अधिकारियों को यकीन हो गया कि भारी सुरक्षा के बीच कार्टेल लीडर कंपाउंड के अंदर ही मौजूद है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया. दोनों ओर से भारी गोलीबारी की गई.”  

सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हार्फुक ने बताया कि “इन हमलों में नेशनल गार्ड के कम से कम 25 जवान शहीद हुए हैं और लगभग 30 संदिग्ध कार्टेल सदस्य भी मारे गए है.”

अमेरिका का मोस्टवांटेड था मेंचो, सिर पर था 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम

मेंचो अमेरिका के ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) द्वारा मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक था. 22 फरवरी को सैन्य ऑपरेशन के तहत जालिस्को के टपालपा में सुरक्षाबलों ने एल मेंचो को मौत के घाट उतार दिया था. एल मेंचो को मेक्सिको के सबसे खतरनाक और प्रभावशाली ड्रग लॉर्ड्स में से एक माना जाता था. जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनसी) का ये नेता  नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ ‘एल मेंचो’ लंबे वक्त से फरार था. इस सैन्य ऑपरेशन में कई सीजेएनसी सदस्य भी मारे गए हैं. 

बताया जाता है कि अमेरिका जिस फेंटेनिल ड्रग्स से परेशान है. उस ड्रग्स की तस्करी का प्रमुख स्रोत, यही ग्रुप है. सिर्फ फेंटेनिल ही नहीं, यह गैंग अमेरिका तक कोकीन, मेथामफेटामाइन, और अवैध प्रवासियों की तस्करी में शामिल रहा है. अमेरिकी विदेश विभाग ने उसकी गिरफ्तारी पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एल मेंचो कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.