Breaking News Middle East War

ईरान के खात्मे वाले हताश, ट्रंप पर तेहरान का तंज

अमेरिका-ईरान के युद्ध 24वें दिन में पहुंच चुका है. भयंकर नुकसान के बावजूद ईरान लगातार अमेरिका-इजरायल को चुनौती दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खत्म कर देने की धमकी पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कड़ा प्रहार किया है. ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है, ईरान को मिटाने का भ्रम पालने वाले अपनी हताशा दिखा रहे हैं.

ईरान ने अमेरिका-इजरायल को कड़ा संदेश दिया है कि टॉप कमांडर्स और शीर्ष नेताओं के मारे जाने के बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा है. ईरान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ता रहेगा.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों को खत्म कर दिया जाएगा. ट्रंप की इस चेतावनी पर भी पेजेश्कियान ने दुनिया से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट उन सभी देशों के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं.

ईरान को डराने की कोशिश उल्टी साबित हुई: मसूद पेजेश्कियान

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर कटाक्ष किया है. मसूद पेजेश्कियान ने लिखा, “ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम पालनेवाले हताश हो गए हैं. ईरान को डराने कोशिशें हमेशा उल्टी साबित हुई हैं. बाहर खतरों और आतंक ने ईरान की जनता को विभाजित करने के बजाय उनके बीच की एकता को और अधिक मजबूत किया है.”

होर्मुज स्ट्रेट नियम मानने वालों के लिखा खुला है: मसूद पेजेश्कियान

युद्ध के चलते प्रमुख व्यापार मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने का असर दुनिया पर पड़ने लगा है. दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी संकरे समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है. कई देशों में गैस, तेल, नेचुरल रिसोर्स की कमी के कारण महंगाई बढ़ने लगी है. यूरोप हो या खाड़ी देश ईरान और अमेरिका से संवाद के जरिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने का समाधान ढूंढने का आग्रह कर रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने अपना रुख साफ किया है.

पेजेश्कियान ने कहा कि “होर्मुज मार्ग उन सभी के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हैं, लेकिन उन लोगों के लिए इसके दरवाजे बंद हैं जो हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं या हमारी मिट्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं.”

हम ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को खत्म कर देंगे: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का समय दिया है. ये टाइमलाइन तेजी से खत्म हो रही है. ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों को नेस्तनाबूद कर देगा. ट्रंप उन्होंने कहा कि ईरान को इस अहम जलमार्ग को खोलने के लिए ठीक 48 घंटे का समय दिया जा रहा है,  अगर इन 48 घंटों में ईरान नहीं माना तो उसे नए हमलों का सामना करना पड़ेगा. अमेरिका ईरान के विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों को नष्ट कर देगा और इसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.