Breaking News Middle East War

ईरानी कैद ट्रंप से ज्यादा सुरक्षित, लापता अमेरिकी पायलट की मां को जवाब

ईरान के साथ जारी युद्ध में गायब हुए अमेरिकी फाइटर पायलट की तलाश के लिए अमेरिका ने अपने एलीट कमांडो को उतार दिया है. तो वहीं ईरान की कोशिश है कि लापता पायलट को कब्जे में किया जाए. इन सबके बीच फाइटर पायलट की मां की भावुक अपील पर तेहरान की ओर से कहा गया है कि ईरान अपने कैदियों के साथ इज्जत से पेश आता है, अमेरिका की तरह बर्बरता नहीं करता.

दरअसल शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान मार गिराए. इनमें से एक था एफ-15 फाइटर जेट था, जिसे पहले एफ 35 बताया गया था. तो ईरान ने दूसरे विमान ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट भी गिरा दिया था. अमेरिका-इजरायल के रेस्क्यू ऑपरेशन में एक पायलट को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा अमेरिकी पायलट लापता है. अमेरिकी पायलट को ईरान सरगर्मी से तलाश रहा है, क्योंकि अगर वो ईरानी सेना के हाथ लगता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाया जा सके.  

फाइटर पायलट की मां ने की भावुक अपील

ईरान के आसपास लापता अमेरिकी पायलट की मां ने लोगों से कहा है कि वो बेटे की सकुशला के लिए प्रार्थना करें. अमेरिकी पायलट की मां ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “उनका बेटा फाइटर पायलट है, वो मार गिराए गए विमानों में से एक में था और उन्हें अभी तक उसकी कोई खबर नहीं मिली. मेरे बेटे और बाकी सभी पायलटों के लिए प्रार्थना करें.”

फाइटर पायलट की मां ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट डाली, वायरल हो गई. लाखों लोगों ने शेयर की और फाइटर पायलट के लिए दुआ मांगी. ये पोस्ट ईरान के गलियारों तक भी पहुंची. हालांकि ईरान में इंटरनेट बाधित है लेकिन अलग-अलग देशों में रहने वाले ईरानी राजनयिकों के माध्यम से अमेरिकी पायलट को लेकर संदेश पहुंचा दिया गया.

दुआ करो की ईरान की कैद में रहे पायलट, हम पाषाण युग में नहीं: ईरानी राजनयिक

फाइटर पायलट की मां को ईरानी राजनयिकों ने जवाब दिया है. साउथ अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने लिखा, ईरान की सभ्यता बहुत पुरानी है और वो कैदियों के साथ बर्बरता नहीं करते, जैसा कि उनके मुताबिक अमेरिका के साथी इजरायल करते हैं.

ट्रंप के पाषाण युग वाले बयान पर भी कटाक्ष करते हुए दूतावास ने लिखा, कि “हम अमेरिका की तरह पाषाण युग में नहीं रहते, नियमों का पालन करते हैं.”

पाकिस्तान में ईरानी दूतावास ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरानी राजनयिक ने लिखा, “तुम्हारे बेटे ईरान की कैद में जितने सुरक्षित हैं, उससे कहीं ज़्यादा खतरे में डोनाल्ड ट्रंप के साथ हैं. दुआ करो कि वो ईरान की कैद में रहे,  अमेरिकी रेसक्यू टीम उसे ढूंढने से पहले. ईरान कैदियों के साथ इज्जत से पेश आता है.”

अमेरिकी ने पायलट को तलाशने एलीट फोर्स को उतारा

अमेरिकी स्पेशल फोर्स लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की मदद से एफ-15ई के पायलट के लिए ‘रेस अंगेस्ट टाइम’ ऑपरेशन शुरु किया है. अमेरिकी पायलट के दक्षिण-पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में गिरने का अंदाजा लगाते हुए घने जंगलों में तलाश अभियान शुरु किया गया है. ये इलाका इस्फहान, खुजेस्तान और बुशेहर से सटा हुआ है.

वहीं अमेरिका को चुनौती देते हुए ईरान ने उस इलाके के लोगों से अपील की है कि वो अमेरिकी पायलट का सुराग बताएं और अमेरिकी पायलट के बदले भारी भरकम इनाम ले जाएं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.