Breaking News Classified Middle East War

कोमा में मोजतबा, मोसाद को पता चली लोकेशन

अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान की जारी खौफनाक जंग के 39वें दिन शिया धार्मिक शहर कोम पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. घातक बम गिराए जा रहे हैं, अचानक से एयरस्ट्राइक शुरु की गई है. कोम पर हमले के पीछे है एक खुफिया रिपोर्ट. रिपोर्ट ये कि इसी कोम शहर के सीक्रेट जगह पर बुरी तरह से जख्मी मोजतबा खामेनेई को छिपाया गया है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर खुफिया एजेंसियों ने बड़ा दावा किया है. अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के अलावा अब ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई 6 ने मोतजबा खामेनेई के बहुत गंभीर और अचेत होने की पुष्टि की है.

एमआई 6 एजेंसी की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से बीमार हैं और कोमा में हैं.

सवाल है कि अगर मोजतबा कोमा में हैं तो फिर ईरान से संबंधित बड़े-बड़े निर्णय ले कौन रहा है. कौन है जो अमेरिका को दे रहा है सीधी चुनौती. क्या ईरान इस वक्त बिना नेतृत्व के ही अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध में उतरा है और बदला लेने की बातें कर रहा है.

मोजतबा खामेनेई को लेकर खुफिया रिपोर्ट ऐसे वक्त में सामने आई है, जब ट्रंप ईरान से आर-पार करने के मूड में हैं.

मोजतबा की हालत गंभीर, निर्णय कोई और ले रहा

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने गए मोजतबा खामेनेई की सेहत पर संशय बरकरार है. क्योंकि युद्ध शुरु होने से लेकर अब तक मोजतबा को किसी ने नहीं देखा है. कभी भी प्रत्यक्ष तौर पर नजर नहीं आए हैं.

खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं. मोजतबा खामेनेई वर्तमान में कोम शहर में इलाज करवा रहे हैं. खामेनेई अचेत अवस्था में हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई है. माना जा रहा है कि इसी वजह से मोजतबा किसी भी निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा लेने में असमर्थ हैं और शासन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में असमर्थ हैं.

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बमबारी में गंभीर रूप से घायल हुए मोजतबा खामेनेई का पैर काट दिया गया है और उनके कई अंगों को नुकसान पहुंचा है. मौजूदा वक्त में वो कोमा में हैं.

खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा के सेहत में कोई सुधार नहीं हैं और वो सीजफायर और युद्ध को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हैं.

खुफिया एजेंसियों को मिली मोजतबा की सटीक लोकेशन

पहली बार मोजतबा की सटीक लोकेशन का भी खुलासा किया गया है. मोजतबा इस समय तेहरान से 87 मील दक्षिण में स्थित मध्य शहर कोम में हैं. शिया इस्लाम के सिद्धांतों के मुताबिक कोम को बेहद पवित्र माना जाता है. सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद से यह पहली बार है जब अमेरिका की ओर से ईरान के भीतर उनके ठिकाने के बारे में जानकारी सार्वजनिक की गई है.

इस जानकारी के बाद से पिछले कुछ घंटों में कोम पर हमले बढ़ा दिए गए हैं.

कोम को ईरान की धार्मिक राजधानी माना जाता है, और खुफिया एजेंसियों का दावा है कि अली खामेनेई का शव भी वहीं है, जिसे दफनाने की तैयारी चल रही है. अभी तक अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम दर्शन भी नहीं करने दिए गए हैं. कोम में अयातुल्ला खामेनेई का एक बड़ा मकबरा बनाने का काम चल रहा है, जिसमें 28 फरवरी को मारे गए उनके परिवार के लोगों की भी कब्र होगी.

मोजतबा से किसी को मिलने की इजाजत नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को भी सुप्रीम लीडर से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है. माना जा रहा है कि अगर किसी राजनेता को मोजतबा से मिलने दिया जाएगा तो खुफिया एजेंसियां उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसके अलावा मोजतबा की असल हालत के बारे में दुनिया के सामने वीडियो या फोटो के जरिए सच्चाई सामने आ सकती है.

ईरानी प्रशासन या फिर आईआरजीसी सभी ने इन खुफिया रिपोर्ट पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन युद्ध के दौरान कई बार मोजतबा की ओर से संदेश पढ़े गए हैं. एक एआई वीडियो के जरिए भी मोजतबा को ईरान के कमांड सेंटर में बैठे दिखाया गया, और उस वीडियो में ईरान ने इजरायल के सीक्रेट न्यूक्लियर रिएक्टर के मैप को साझा किया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *