Breaking News Middle East War

देखते ही गोली मारो, होर्मुज में ट्रंप ने ईरानी बोट डुबाने का दिया आदेश

होर्मुज में अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य तनातनी और बढ़ चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में ईरानी बोट को देखते हुए गोली मारने के आदेश दे दिए हैं. ट्रंप ने अमेरिकन नेवी से कहा है, कि फायरिंग करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए. ईरान को सबक सिखाना जरूरी है.

ट्रंप ने ये आदेश होर्मुज में माइन्स बिछाने की आशंका के बीच दिए हैं. ट्रंप के मुताबिक अगर कोई ईरानी जहाज होर्मुज की खाड़ी में माइन्स बिछाने की कोशिश करती है, तो उसे फौरन उड़ा दो.

हिचको मत, सीधे मारो:  ट्रंप

होर्मुज में नाकेबंदी फेल होने से ट्रंप बौखलाए हुए हैं. इस बीच ऐसी खबरें आईं की ईरान अपनी घेराबंदी बढ़ाने के लिए होर्मुज में माइन्स बिछाने का काम कर रहा है, ताकि अमेरिका से भविष्य में मुकाबला किया जा सके.  

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “ मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि जो भी नाव, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो, होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछाती नजर आए, उसे तुरंत निशाना बनाया जाए. इसमें किसी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए. कोई चेतावनी नहीं, कोई इंतजार नहीं. सीधी कार्रवाई हो. नाव को डुबो दिया जाए.”

ट्रंप ने यह भी बताया कि “अमेरिकी नौसेना इस अहम समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम कर रही है और इस अभियान को तीन गुना तेज करने का आदेश दिया गया है.”

अमेरिका-ईरान दोनों के लिए होर्मुज बना नाक का सवाल

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है, लेकिन अमेरिका की नाकेबंदी और ईरान के एक्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ चुकी है. होर्मुज एक बेहद संकरा समुद्री रास्ता है जो ईरान और ओमान के बीच में है. इसकी चौड़ाई सबसे कम जगह पर सिर्फ करीब 33 किलोमीटर है. लेकिन इस छोटे से रास्ते से दुनिया का करीब 20 से 25 फीसदी तेल गुजरता है. अब ये मार्ग रोके जाने के कारण यूरोप पर भी अच्छा खासा प्रभाव पड़ा है, क्योंकि तेल के कोई जहाज नहीं निकल पा रहे हैं. ईरान ने फीस वसूलने की घोषणा की है, तो अमेरिका ने कहा है कि अगर किसी भी देश के जहाज ने ईरान को टोल दिया तो उसे ब्लॉकेड का सामना करना पड़ेगा,यानि उसे रोक लिया जाएगा.

ऐसे में ट्रंप के गोली मारने के आदेश के बाद और टकराव बढ़ना तय है, क्योंकि अगर गलती से भी अमेरिका ने किसी और देश के जहाज पर एक्शन ले लिया तो ट्रंप का आदेश उल्टा पड़ जाएगा.

 ट्रंप के अनुसार, होर्मुज पर अब संयुक्त राज्य अमेरिका का पूरी तरह से नियंत्रण हैं. उन्होंने बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना की सख्त मंजूरी के बिना कोई भी जहाज इस जलमार्ग से न तो अंदर आ सकता है और न ही बाहर जा सकता है वहीं ईरान ने अमेरिका के नाकेबंदी को फेल बता दिया है. ऐसे में किसी भी वक्त होर्मुज में सैन्य एक्शन शुरु हो सकता है.

ईरान की ओर से कहा गया है कि जब तक होर्मुज में नाकेबंदी नहीं हटेगी, वो बातचीत की टेबल पर नहीं आएंगे.

 मौजूदा हालात में पश्चिम एशिया के हालात जल्द सामान्य होने के आसार नहीं हैं. और होर्मुज में बड़े सैन्य एक्शन की आशंका गहरा गई है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *