Breaking News Middle East War

अमेरिका से बातचीत की जल्दी नहीं, ईरान ने ट्रंप को बताया झूठा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट पर भले ही अमेरिकी नियंत्रण का दावा करें, लेकिन ताजा तस्वीरों ने ट्रंप के दावों की पोल खोल दी है. ईरानी नौसेना ने होर्मुज आईलैंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान गाया.

ईरानी नेवी ने दुनिया को दिखा दिया कि जो ट्रंप कह रहे हैं कि ईरानी नौसेना खत्म हो चुकी है, वो सरासर गलत है. गुरुवार को पर्शियन डे के मौके पर ईरानी नेवी को जोश हाई था और नेवी ने आयोजित हुए सैन्य कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

इस बीच ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है, अमेरिका जो कुछ भी कहता है तथ्य से परे है. हमें अमेरिका से बातचीत की कोई जल्दी नहीं है.

अमेरिका से बातचीत की कोई जल्दबाजी नहीं, कोई भरोसा नहीं:  ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक इंटरव्यू में अमेरिका के साथ की गई बातचीत और ट्रंप के दावों पर खुलकर बातचीत की है.: इस्माइल बघाई का कहना है कि “ईरान फूंक-फूंककर कदम रख रहा है, क्योंकि अमेरिका ने हमेशा से विश्वासघात किया है. अमेरिका भरोसा खो चुका है.”

गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि ईरान बातचीत के लिए बेताब है और गिड़गिड़ा रहा है, क्योंकि तेहरान के पास कुछ नहीं बचा है. ट्रंप के इसी बयान पर पलटवार करते हुए बघाई ने कहा, “हमें कोई जल्दबाजी नहीं है. ईरान बातचीत की गति तय करना जारी रखे हुए है.”

ईरान की सबसे बड़ी गारंटी खुद की ताकत है : बघाई

इस्माइल बघाई ने कहा, “अमेरिका और इजरायली शासन वादे तोड़ने के लिए जाने जाते हैं. युद्ध की पुनरावृत्ति के खिलाफ सबसे बड़ी गारंटी ईरान की अपनी ताकत है. पाकिस्तान ने अच्छा काम किया है और अच्छी क्षमता दिखाई है. लेकिन अमेरिकी ट्वीट और बयान तुरंत तथ्य के रूप में नहीं लिए जाने चाहिए, उनमें से कुछ भ्रामक है.  ईरान की प्राथमिकता उस बिंदु तक पहुंचना है जहां “हम कह सकें कि युद्ध का खतरा मौजूद नहीं है.”

ईरानी नेवी ने होर्मुज में दिखाई ताकत

ट्रंप कह रहे हैं कि ईरान की सेना खत्म हो चुकी है. अब तेहरान के पास कुछ नहीं बचा. होर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी है, जिसके कारण ईरानी नेवी के पर कतर दिए गए हैं. लेकिन ट्रंप को ईरान ने झूठा साबित कर दिया है. ईरान ने पर्शियन डे के मौके पर नेवी का शक्ति प्रदर्शन किया. होर्मुज में खड़े होकर ईरानी नेवी ने न सिर्फ झंडा फहराया बल्कि राष्ट्रीय गीत भी गाया.

ईरानी नेवी का वीडियो वायरल है. ईरानी नेवी ने संदेश देने की कोशिश की कि वो हर स्थिति में अमेरिका-इजरायल का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.

ईरान के वरिष्ठ नौसैनिक कमांडर शाहराम ईरानी ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि “यदि अमरीकी सैन्य गतिविधियां और आगे बढ़ीं तो तेहरान “त्वरित कार्रवाई” करेगा.”

रियर एडमिरल शाहराम ने कहा है कि “इस्लामिक गणराज्य ईरान बहुत जल्द दुश्मन सेनाओं का सामना एक ऐसे हथियार से करेगा, जिससे वे बहुत डरते हैं. यह हथियार दुश्मनों के एकदम करीब है, मुझे डर है कि उनके नेताओं को हार्ट अटैक आ सकता है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.