Breaking News Indo-Pacific Reports

मुनीर सच्चा दोस्त, लेकिन भारत हमेशा रहेगा यार: हेगसेथ

भारतीय सेना के कायल हैं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ. पीट हेगसेथ ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण की जमकर तारीफ करते हुए भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी बताया है.

सिंगापुर में आयोजित हुए शांगरी-ला-डायलॉग को संबोधित करते हुए पीट हेगसेथ ने कहा, साउथ एशिया में भारत एक अहम आधार स्तंभ है. मजबूत भारत, अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप, पूरे इलाके में शक्ति संतुलन बनाए रखने के हमारे साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाता है.

भारत के पास विशाल सैन्य क्षमता, लंबे युद्ध के लिए तैयार हो रही : पीट हेगसेथ

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा, “भारत अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है. हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के रोल का जिक्र करते हुए कहा, “भारत अपनी सैन्य ताकत को आधुनिक बना रहा है ताकि वह क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारियों में अपना योगदान दे पाए, खासकर हिंद महासागर में.”

हेगसेथ ने कहा कि “भारत के पास विशाल औद्योगिक क्षमता एवं साजो-सामान है, जो ‘उच्च-स्तरीय सैन्य अभियानों’ को लंबे समय तक संचालित करने और बनाए रखने में सक्षम बनाते हैं.”

भारत की डिफेंस निर्माण क्षमता के बारे में बात करते हुए कहा, “भारत हाईलेवल मिलिट्री ऑपरेशन को लंबे वक्त तक संचालित रखने के लिए हैवी इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक क्षमता डेवलप कर रहा है. इसमें साझा सैन्य प्लेटफॉर्मों की मरम्मत और रखरखाव के साथ-साथ इलाके में तैनात अमेरिकन नेवी के जहाजों को सपोर्ट देने की क्षमता भी शामिल है.”

ज्वाइंट प्रोडक्शन पर भी है भारत और अमेरिका का जोर

अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का उल्लेख करते हुए पीट हेगसेथ ने कहा, कि “दोनों देश जॉइंट प्रोडक्शन की पहल पर भी काम कर रहे हैं.  हेगसेथ ने कहा, “हमने भारत के साथ मिलकर प्रोडक्शन करने की दिशा में भी प्रतिबद्धता जताई है, ताकि जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल जैसी क्षमताओं को और बढ़ाया जा सके. यह हमारी सेनाओं की सामूहिक युद्ध तैयारी को बेहतर बनाने की ओर ठोस और व्यवहारिक कदम है.”

भारत के अग्नि-6 मिसाइल पर क्या बोले पीट हेगसेथ

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत के अग्नि-6 आईसीबीएम मिसाइल कार्यक्रम को लेकर सवाल पूछा.

पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने हेगसेथ से पूछा कि वे भारत की लंबी दूरी की मिसाइल क्षमता को कैसे आंकते हैं खासतौर पर अग्नि-6 आईसीबीएम के हालिया परीक्षण के संदर्भ में, जिसकी मारक क्षमता लगभग 12,000 किलोमीटर बताई जा रही है और जो यूरोप व अमेरिका के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है.

हेगसेथ ने कहा, भारत-पाकिस्तान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है.

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पाकिस्तान ऐसी मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, जो अमेरिका के लिए खतरा हैं.

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ अमेरिका की ‘सच्ची दोस्ती’ है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *