Breaking News Conflict Middle East

लड़ते-लड़ते थके US सैनिक, ईरान का दावा एयरक्राफ्ट कैरियर से कूद रहे नौसैनिक

ईरान के साथ जंग लड़ते-लड़ते मानसिक तौर पर परेशान हो गए हैं अमेरिकी सैनिक. इतने परेशान कि तैनाती के दौरान समंदर में कूदकर अपनी जान देने के लिए आमदा हैं.

दावा किया गया है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट यूएसएस अब्राहम लिंकन पर तैनात 07 सैनिकों ने कूदने की कोशिश की. सैन्य परिवारों और अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि  हालात बेहद खराब हो गए हैं.

सैनिकों के परिवारवालों ने बताया है कि युद्धपोत पर खराब टॉयलेट, फंफूद लगे शावर, बिना टूथपेस्ट और सिर्फ हमलों की आवाजों ने सैनिकों को मानसिक तौर पर तोड़कर रख दिया है.

हालांकि सेंट्रल कमांड ने ये सारी बातों को खारिज कर दिया है. सेंटकॉम ने अपने बयान में कहा है कि अब्राहम लिंकन पर किसी भी सर्विस मेंबर की मौत नहीं हुई है.

बर्दाश्त से बाहर हालात, चिंता में अमेरिकी सैनिकों का परिवार
मिडिल ईस्ट के मोर्चे पर फरवरी से डटे अमेरिकी सैनिक मानसिक तौर पर टूट चुके हैं, ये दावा है अमेरिकी सैनिकों के परिवार और कुछ अमेरिकी सांसदों का. दावा किया गया है कि कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां नाविकों ने समुद्र में कूदने का विचार किया या कोशिश की.नाविकों के परिवारों ने जहाज पर मौजूद लोगों में आत्महत्या के विचारों को लेकर चिंता जताई है.

सैनिकों के परिवारवाले एक मंच पर साथ आए. गुरुवार को सैन डिएगो में करीब 200 परिजनों की टाउन हॉल बैठक की. इसमें एक महिला एनाबेल लोमा ने अधिकारियों को बताया कि “उसके पति ने उसी दिन उसे मैसेज करके कहा था कि उसे उम्मीद है कि वह कल सुबह नहीं उठेगा. तैनाती बार-बार बढ़ाए जाने के बाद उनके पति ने समुद्र में कूदने की कोशिश की थी.”

डेमोक्रेटिक सांसद माइक लेविन ने जहाज पर तैनात नौसैनिकों की स्थिति बेहद दयनीय बताई है. कहा, “युद्धपोत पर तैनात लोगों को फफूंद वाले शावर, टूटे शौचालय, हफ्तों से बंद लॉन्ड्री, लंबे समय तक गर्म पानी का ना होना और भोजन के नाम पर सिर्फ आधा कप चावल और दो टॉर्टिला. उन्हें न साबुन, न डियोड्रेंट, और न ही टूथपेस्ट उपलब्ध है.” 

नहीं हुई कोई आत्महत्या, सेंटकॉम ने दावे को खारिज किया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 07 सैनिकों की आत्महत्या या आत्महत्या की कोशिश जैसे सभी दावों को खारिज कर दिया है. अमेरिकी नेवी के अधिकारी ने कहा, “हमने जहाज पर आत्महत्या के विचारों या आत्महत्या के प्रयासों में कोई वृद्धि नहीं देखी है. नाविकों के स्वास्थ्य और भलाई को प्राथमिकता दी जाती है. जहाज पर स्वच्छ पानी, और स्वस्थ भोजन के विकल्प भी पहुंचाए जा रहे हैं.”

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी अब्राहम लिंकन पर खराब हालात से जुड़ी रिपोर्ट्स को गलत तरीके से पेश किया गया बताया है.

मिडिल ईस्ट में अब्राहम को रिप्लेस करेगा यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन

मिडिल ईस्ट में तैनात यूएसएस अब्राहम लिंकन की जगह एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन भेजने की तैयारी की जा रही है.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन को अब्राहम लिंकन की जगह भेजा जा रहा है, ताकि लंबे समय से तैनात क्रू को राहत मिल सके.

अमेरिकी नेवी के मुताबिक,” यूएसएस वॉशिंगटन, जो हाल ही में वियतनाम के दा नांग से निकला है और सिंगापुर जलडमरूमध्य व मलक्का जलडमरूमध्य से होकर गुजरा है, अब हिंद महासागर की ओर बढ़ रहा है.”

 न्यूक्लियर-पावर्ड कैरियर यूएसएस अब्राह्म पर सवार लगभग 5,000 नाविक और मरीन 21 नवंबर को सैन डिएगो से निकले थे.लेकिन फिर ईरान के मोर्चे पर युद्ध शुरु होने के कारण उनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में कर दी गई. ये तैनाती खिंच गई है, जिसके कारण सैनिक इमोशनली तौर पर कमजोर हो रहे हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.
    • 3 weeks ago

    What stands out most is how fair the odds feel across all the popular titles. I never wait too long for my rounds to start and the graphics run smoothly on older devices too. It really feels like a platform built by players for players. idbayam89

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.