Breaking News Russia-Ukraine War

यूक्रेन में नया राष्ट्रपति जरूरी, ट्रंप की जेलेंस्की को हटाने की वकालत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को बड़ा झटका देते हुए यूक्रेन में नए राष्ट्रपति की तरफदारी कर डाली है. ट्रंप ने पहले तो रूस के साथ बड़ी ऑयल डील की और फिर कुछ ही घंटों में ये कहा दिया की यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति मिलना चाहिए.

दरअसल ट्रंप यूक्रेन के रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमलों से भड़के हुए हैं. ट्रंप का कहना है कि बार-बार यूक्रेनी सेना रूस की रिफाइनरी पर अटैक कर रही है, जिसका असर दुनिया भर में ईंधन की कीमतों पर पड़ेगा.

ट्रंप ने रूस से लाखों टन डीजल खरीदने का भी ऐलान किया है, जिसपर यूक्रेन ने नाराजगी जताते हुए अमेरिका को कटघरे में खड़ा किया था, जिसके बाद ट्रंप, जेलेंस्की पर आगबबूला हो गए और यूक्रेन में नए राष्ट्रपति चुनने की बात कह डाली.

हालांकि यूक्रेन के विदेश मंत्री ने ट्रंप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, कहा है कि जेलेंस्की को यूक्रेन के लोगों का समर्थन हासिल है और अपने नेता को चुनने का अधिकार भी उन्हीं के पास है.

यूक्रेन में अब नए राष्ट्रपति की बारी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को अक्षम बताते हुए नए राष्ट्रपति की वकालत की है. ट्रंप ने कहा, “यूक्रेन के लिए नया राष्ट्रपति चुनने के समय आ गया है.” ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बड़ा बयान देते हुए कहा, “मेरा सुझाव है कि यूक्रेन को एक ऐसा नया नेता चुनना चाहिए जो समझौता कर सके.”

ट्रंप ने कहा कि “ये युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. यूक्रेन और रूस के बीच उस युद्ध के शुरू होने की कोई वजह नहीं थी. यह अक्षमता के कारण शुरू हुआ. जेलेंस्की ने अपने देश का 30% हिस्सा खो दिया और दोनों देशों के बीच दस लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए, 20 लाख से ज्यादा लोग मारे गए. यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू नहीं होना चाहिए था.”

रूस चाहे तो आज ही रुक जाएंगे हमले: जेलेंस्की

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. ट्रंप के बयान के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किया है. जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार है, बशर्ते रूस यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले बंद करे.”

“ऊर्जा ठिकानों पर हमले आज से ही रोके जा सकते हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऐसा नहीं चाहते. तनाव कम करने के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे के खिलाफ हमले रोकने होंगे और इसके लिए ठोस गारंटी भी जरूरी है.”

इसके अलावा अमेरिका-रूस के बीच हुई तेल डील का भी जेलेंस्की ने विरोध किया है. जेलेंस्की ने कहा, “अमेरिका के साथ रूस को ऊर्जा से होने वाली कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिससे वह युद्ध के लिए हथियार खरीद सकेगा.”

रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, सकते में दुनिया

ट्रंप ने शुक्रवार को दुनिया को हैरान करते हुए रूस से डीजल खरीदने के समझौते का ऐलान किया था. ट्रंप ने कहा कि रूस अमेरिका को 3 लाख टन से ज्यादा डीजल देगा. इसके बाद नवंबर में में 5 लाख टन और आगे भी बड़ी मात्रा में डीजल की आपूर्ति की जाएगी.

रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप ने बातचीत की थी और उसके बाद तेल आपूर्ति की डील की. जबकि ट्रंप हमेशा भारत-चीन के रूस से तेल खरीदने का विरोध करते रहे हैं, और टैरिफ लगाने की धमकी भी देते रहे हैं. ऐसे में अमेरिका का खुद रूस से तेल खरीदना हर किसी को हैरान कर रहा है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि “रूस तुरंत अमेरिकी और वैश्विक बाजार में 3 लाख टन से ज्यादा डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा. रूस नवंबर में 500000 टन और उसके बाद दस लाख टन सप्लाई करेगा, साथ ही भविष्य में और ज्यादा मात्रा में सप्लाई का वादा किया है.”

उधर, क्रेमलिन (पुतिन दफ्तर) ने कहा कि “रूस ने अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में तेल और तेल से बने उत्पाद सप्लाई करने की अपनी तैयारी को फिर से दोहराया है.”

रूस-यूक्रेन के बीच हमले तेज

यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में रूसी हमले में 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं. 30 से ज्यादा लोग घायल हुए. इसका जवाब देते हुए यूक्रेन ने रूस के ब्रियांस्क इलाके में ड्रोन हमला किया, जिसमें एक की मौत हुई जबकि 03 लोग गंभीर तौर पर घायल हैं. यूक्रेन ने रविवार को टेक कंपनी यांडेक्स का डेटा सेंटर बंद हो गया. चार दिन में कंपनी के ठिकानों पर यह तीसरा हमला था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.