Breaking News Islamic Terrorism Reports

मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर ढेर…CRPF पर अटैक का मास्टरमाइंड

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है. ये वही लतीफ भट है जिसने 11 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीफ के नाके पर हमला किया था. सुरक्षाबलों की कड़ी घेराबंदी से डरकर लतीफ भट एक मस्जिद में छिपा हुआ था. सुरक्षाबल बार-बार उसे सरेंडर करने के लिए समझा रहे थे, लेकिन जब वो सरेंडर के लिए नहीं माना, और गोलीबारी जारी रखी, तो सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया.

खास बात ये थी कि मस्जिद को बिना नुकसान पहुंचाए, आंसू गैस के गोले दागकर लतीफ को धार्मिक स्थल से दूर किया गया और फिर उसे ढेर किया गया.

सुरक्षाबलों की इस कामयाबी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जवानों की जमकर तारीफ की है. अमित शाह ने कहा कि देश जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सैल्यूट करता है.

कुलगाम में लश्कर कमांडर का खात्मा, एसएसपी सरेंडर के लिए समझाते रहे

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा  के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को ढेर किया गया है. लतीफ 11 नवंबर को हुए कुलगाम आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था. वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था.

कुलगाम के एसएसपी अनायत अली के मुताबिक, लतीफ भट को बार-बार आत्मसमर्पण का मौका दिया गया. उन्होंने खुद लतीफ भट से सरेंडर के लिए लंबी बातचीत की थी. उसे भरोसा दिलाया गया कि हथियार छोड़कर सरेंडर करने पर उसकी जान बख्श दी जाएगी. लेकिन लतीफ ने इस पेशकश को ठुकरा दिया.

एसएसपी के अनुसार, लतीफ ने रात करीब 2:45 बजे मस्जिद में दाखिल होने के बाद गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. सुरक्षा एजेंसियां धार्मिक स्थल को नुकसान से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती गई और मस्जिद के अंदर सुरक्षाबलों ने कोई कार्रवाई नहीं की.

अधिकारियों के मुताबिक- लतीफ भट ने  एक दूसरे आतंकवादी उमर निसार डार के साथ मिलकर, 11 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर अटैक किया था, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे. दो दिन पहले एक मुठभेड़ में निसार डार मारा गया था, लेकिन लतीफ भट वहां से भाग निकला. लेकिन बुधवार को तड़के शुरु हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.

अमित शाह ने जवानों को लश्कर के खिलाफ एक्शन की बधाई दी

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के चलते सुरक्षाबल के एक्शन के बाद अमित शाह ने जवानों की प्रशंसा की है. गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीए और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से चलाए गए एक ऑपरेशन में, तड़के कुलगाम में लश्कर के घाटी में मौजूद आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया गया. उससे एक दिन पहले, कुलगाम में ही उसके एक साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था. इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला.”

पिछले साल लश्कर में शामिल हुआ था लतीफ

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, लतीफ भट को पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल किया गया था. लतीफ भट खुद कट्टरपंथ की राह पर गया था और सीमा पार से उसे जम्मू-कश्मीर में शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बाधित करने के निर्देश दिए जा रहे थे.

सीआरपीएफ पर हमले को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले, यानी 10 नवंबर 2026 को, लश्कर कमांडर लतीफ भट और आतंकवादी उमर निसार डार ने कुलगाम जिले के कई संवेदनशील इलाकों की रेकी की थी. दोनों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसे क्षेत्रों में जाकर ठिकानों का दौरा किया था. दोनों आतंकी स्थानीय सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए थे.

इस रेकी के बाद निसार और लतीफ दोनों ने मिलकर अखरान इलाके में स्थित सीआरपीएफ के नाके पर अचानक अंधाधुंध हमला बोल दिया. और मौके से फरार हो गए. लेकिन कैमरे में कैद होने के कारण लतीफ और निसार की पहचान होते देर नहीं लगी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.