Breaking News Classified Middle East War

अमेरिका पर केमिकल अटैक का Intel, ईरान पर उठी उंगली

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेश दौरे पर हैं, लेकिन एक खुफिया जानकारी के बाद अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक ऐसे इनपुट को ट्रेस किया है, जिसके बाद सभी अधिकारियों होश उड़े हुए हैं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ईरान द्वारा वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों पर डर्टी बम या रासायनिक हथियारों से हमला करने की प्लानिंग की गुप्त सूचना मिली है.

अमेरिकी एजेंसियों ने इस बात की भी आशंका जताई है कि ईरान ट्रंप प्रशासन के बड़े अधिकारियों को भी निशाना बना सकता है. इन सूचनाओं के बाद अमेरिका के बड़े अधिकारियों ने एक सीक्रेट बैठक की है, जिसमें ईरान से निपटने और वॉशिंगटन को और सुरक्षित करने पर समीक्षा की गई है

अमेरिकी इस बात से ज्यादा हैरान है कि लगातार युद्ध में ईरान की कमर तोड़ने के बाद भी वो डर्टी बम या फिर केमिकल वेपन से हमले की साजिश किसकी मदद से रच रहा है.

ईरान के कुछ कोड को अमेरिकी एजेंसियों ने कि डिकोड

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ईरान के कुछ ऐसे संदेश मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि देश के भीतर बम बनाने का सामान जमा किया गया हो सकता है. इनमें संभावित जगहों और निशाने तक का जिक्र है.

एजेंसियों को इन संदेशों पर पूरा यकीन है कि ईरान, जल्द ही एक बड़ा अटैक कर सकता है. अधिकारियों का मानना है कि ईरान का प्लान काफी ठोस हैं. इसी वजह से अमेरिकी अधिकारियों ने संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर कई बैठकें की हैं. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि तेहरान अमेरिकी धरती पर संभावित हमलों पर विचार कर रहा है. लंबा खिंच रहे युद्ध के कारण ऐसे आशंकाएं लगातार बढ़ रही हैं.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “प्रशासन संभावित खतरों पर नजर रख रहा है, लेकिन फिलहाल देश के लिए कोई खतरा नहीं है.”

एहतियातन मिलिट्री आवास में शिफ्ट ट्रंप प्रशासन के अधिकारी

ईरान की धमकियों को देखते हुए सीक्रेट सर्विस ने ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को मिलिट्री आवास में शिफ्ट कर दिया है. ऐसी जानकारी मिली है कि तेहरान स्कॉट बेसेंट को टारगेट कर सकते हैं.

इसी सप्ताह दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी. ईरान ने यूएसएस स्प्रुअंस युद्धपोत के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर  ली आर टेट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर जेफरी ई यॉर्क को धमकाया है और कहा है कि दोनों जहां भी छिपे हैं, उन्हें ढूंढा जाएगा. ईरान का आरोप है कि इन दोनों अधिकारियों के आदेश पर ईरान के मिनाब शहर में एक प्राथमिक विद्यालय पर टोमाहॉक मिसाइल से हमला किया गया था, जिसमें 168 बच्चों की मौत हो गई थी.

तेहरान पर अमेरिका के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों पर हमले की साजिश रचने का आरोप लग चुका है. इन अधिकारियों को तब निशाना बनाने की कोशिश की गई, जब वे विदेश यात्रा पर थे.

क्या होता है डर्टी बम, जिसका अमेरिका में है खौफ

डर्टी बम एक प्रकार का रेडियोलॉजिकल डिस्पेंसर डिवाइस है, इसमें डायनामाइट या आरडीएक्स जैसे पारंपरिक विस्फोटक के साथ यूरेनियम, सीज़ियम या कोबाल्ट  मिलाए जाते हैं. ये पल भर में बड़े दायरे को पलक झपकते राख कर सकता है. डर्टी बम की मारक क्षमता सामान्य विस्फोट जितनी ही होती है, लेकिन इसका मुख्य मकसद धमाके के बाद रेडियोएक्टिव कैमिकल फैलाना होता है.

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि अमेरिका में पहले से ही कई ईरानी नागरिक रह रहे हैं. ईरान से जुड़े हमलावरों पर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप भी लग चुके हैं. डर्टी बम के लिए किसी मिसाइल-ड्रोन की जरूरत नहीं, किसी अन्य विस्फोट की तरह धमाका किया जा सकता है. अगर ड्रोन या मिसाइल हो तो उसे एयर डिफेंस सिस्टम रोक सकता है.

रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस पर भी डर्टी बम के इस्तेमाल का आरोप लग चुका है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.