ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इन दिनों विवाद में है, वजह है पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’. 4 दिसंबर को पाकिस्तान की पहली वेब सीरीज़ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होना था, लेकिन ट्रेलर आते ही बवाल मच गया.
केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स को एडवायजरी का पालन करते हुए पाकिस्तान की सीरीज को भारत में रिलीज न करने की हिदायद दे दी है. दरअसल फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने सरकार को पत्र लिखकर पाकिस्तानी सीरीज को भारत में बैन करने की मांग की थी.
हैरान करने वाली बात ये है कि आखिर नेटफ्लिक्स ने फवाद खान और हमजा अली अब्बासी जैसे पाकिस्तानी एक्टर्स की सीरीज को रिलीज करने की हामी क्यों भरी, जो भारत को गालियां देते रहते हैं. इस सीरीज का मुख्य अभिनेता हमजा अली अब्बासी ने भारत के मोस्टवांटेड आतंकी और जैश ए सरगना हाफिज सईद के साथ फोटो खिंचवाता है और उसे नेक इंसान बताता रहा है. वहीं फवाद खान और माहिरा खान वो पाकिस्तानी कलाकार हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक बताया था.
पाकिस्तानी सीरीज पर सरकार सख्त, नेटफ्लिक्स को आदेश
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली पाकिस्तानी सीरीज़ जो बचे हैं संग समेट लो पर सरकार ने सख्ती अपनी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि “ नेटफ्लिक्स 8 मई 2025 की अपनी एडवाइजरी का पालन करे और यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान से आने वाला स्ट्रीमिंग कंटेंट भारत में उपलब्ध न हो.
दरअसल पिछले साल पहलगाम नरसंहार के बाद जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, उसके बाद जून 2025 में नेटफ्लिक्स ने कहा था कि वो पाकिस्तान की कोई भी सीरीज अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करेंगे.
लेकिन जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, भारत में गुस्सा फूट पड़ा. सूचना प्रसारण मंत्रालय को पाकिस्तानी वेब सीरीज से जुड़ी कई शिकायतें और आवेदन मिले थे. इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने कहा कि नेटफ्लिक्स अपने वादे पर कायम रहे.
पाकिस्तानी कलाकार को आतंकी आका हाफिज सईद दिखता है नेक
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की स्टार कास्ट में हमजा अली अब्बासी को भारत का गुनहगार को नेक इंसान लगता है. हमला अली सोशल मीडिया पर खुद को आईएसआई का एजेंट भी बता चुके हैं.
हमजा अली ने अपने सोशल मीडिया पर हाफिज सईद के साथ फोटो शेयर की थी. साल 2017 में हमजा अली ने एक्स पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकी हाफिज सईद के समर्थन में ट्वीट किया था.हमजा ने लिखा था, “अमेरिका और भारत कहते हैं कि वो आतंकी है, लेकिन मैं हाफिज सईद को एक नेक इंसान के रूप में जानता हूं.” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने हाफिज सईद का बचाव करते हुए लिखा था कि वह भारत या भारतीयों से नफरत नहीं करता, बल्कि वह सिर्फ ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ में भारतीय सरकार के कथित अत्याचारों के खिलाफ बोलता है.
इसके अलावा जब भारत ने पुलवामा हमले के बाद साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी, जब हमजा ने भारत का मजाक उड़ाया था और बालाकोट एयरस्ट्राइक को फर्जी बताते हुए पाकिस्तानी सेना को हमले के लिए उकसाया था.
अगस्त 2019 में जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था, तब हमजा अली अब्बासी ने खुद को आईएसआई एजेंट बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर बचाने के लिए हर दूसरे तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए.
फवाद और माहिरा खान उगलते हैं भारत के खिलाफ आग
फवाद खान और माहिरा खान दोनों बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. माहिरा खान ने शाहरूख खान के साथ रईस फिल्म में काम किया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों ने ही भारत के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी. माहिरा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “इंडिया, तुम्हारी युद्ध और नफरत की बयानबाजी कई सालों से जारी है… तुम आधी रात को शहरों पर हमला करते हो और इसे जीत कहते हो? तुम्हें शर्म आनी चाहिए. पाकिस्तान जिंदाबाद.”
वहीं फवाद खान ने भारतीय सैन्य कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे “शर्मनाक हमला” बताया था.
आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद ही भारत में फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी.
फरहत इश्तियाक के उर्दू उपन्यास पर आधारित और मोमिना दुरैद व जाहिद इकबाल के निर्देशन में बनी सीरीज में पाकिस्तान के बड़े कलाकार हैं. जिसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, अहद रजा मीर, सनम सईद और समीना अहमद जैसे कलाकार शामिल हैं.
लेकिन अब सूचना प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद सीरीज भारत में रिलीज नहीं होगी.


Leave feedback about this