Breaking News Defence Reports

कैचमेंट एरिया में चुनाव, अग्निवीरों को विवाह की मंजूरी

कैचमेंट एरिया के प्रमुख राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले, सरकार ने एक बार फिर अग्निवीर योजना में एक और बड़ा बदलाव किया है. दो साल के एक्सटेंशन देने के बाद अब अग्निवीरों को विवाह करने की मंजूरी भी मिल गई है. चार साल की सेवाओं के बाद जिन अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन मिला है, उन्हें शादी करने की इजाजत दे दी गई है. फिलहाल, भारतीय नौसेना के अग्निवीरों को ये मंजूरी मिली है.

माना जा रहा है कि जल्द थलसेना और वायुसेना में कार्यरत अग्निवीरों को भी ये रियायत मिल जाएगी. दो साल के एक्सटेंशन के बाद विपक्षी पार्टियां, अग्निवीरों के लिए शादी की मंजूरी के मांग भी कर रही थी.

अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इन राज्यों से सेना में बड़ी संख्या में सैनिकों की भर्ती होती है. ऐसे में सरकार ने अग्निवीर (अग्निपथ) योजना में बड़ा रोलबैक किया है. इस महीने के शुरुआत में सरकार ने पहले सभी अग्निवीरों को सेना में रेगुलर सैनिक के तौर पर शामिल करने का ऐलान किया था.

सरकार ने सभी अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन देते हुए 75 प्रतिशत अग्निवीरों को भी परमानेंट सैनिक के तौर पर समाहित करने का घोषणा की है. पहले 25 प्रतिशत को चार साल की पहली अवधि के बाद सेना में शामिल किया जा रहा है.

जून 2022 में लाई गई थी अग्निपथ स्कीम

जून 2022 में अग्निपथ स्कीम के तहत भारतीय सेना (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) में एक सैनिक की सीधे भर्ती के बजाए, चार साल के लिए अग्निवीर बनाने की शुरुआत हुई थी. चार साल के बाद, कुल अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत को सैनिक बनने के लिए चुना जाना था. बाकी 75 प्रतिशत को सेना से रिटायर कर दिया जाना था.

रिटायरमेंट से ठीक पहले अग्निवीर योजना में किया बड़ा बदलाव  

इस महीने के अंत तक अग्निवीर के पहले बैच को रिटायर होना था. लेकिन उससे पहले 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सभी 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 02 साल के लिए एक्सटेंशन दे दिया था. खुद केंद्र सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मीडिया ब्रीफिंग में अग्निवीर योजना में लाए गए बड़े बदलाव की जानकारी साझा की थी. इसके बावजूद लोगों के जेहन में अग्निपथ योजना को लेकर कई सवाल थे. इसके अलावा अग्निवीरों के लिए समर्पित एक वेबसाइट लॉन्च की है. इसमें चैटजीपीटी के जरिए योजना से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

सेना के मुताबिक, सभी अग्निवीरों को अब नियमित कैडर में समाहित कर लिया जाएगा. पहले 25% को चार साल की पहली सेवा अवधि के बाद समाहित किया जाएगा, और शेष 75% में से सभी को (बिना किसी सीमा के) दूसरी सेवा अवधि के बाद समाहित किया जाएगा. मुख्य मानदंड यह है कि अग्निवीर इच्छुक हो, शारीरिक रूप से फिट हो और अनुशासित हो.

रोलबैक नहीं हुई अग्निवीर योजना लेकिन बदल गया उद्देश्य

चार साल बाद स्थायी रूप से समाहित न होने वाले 75% अग्निवीरों की वरिष्ठता का क्या होगा, इस सवाल पर सेना ने कहा कि उनकी वरिष्ठता सुरक्षित रहेगी. नियमित सैनिक बनने पर, उन्हें ठीक उनके अपने बैच के साथियों के बाद रखा जाएगा जो चार साल बाद नियमित कैडर में शामिल हुए थे. इसलिए वे किसी भी बाद के बैच से कनिष्ठ नहीं होंगे.

मिलिट्री एफेयर्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, अग्निवीर योजना को वापस नहीं लिया गया है. केवल दो साल की एक और सेवा अवधि शुरू की गई है, जो इस सेवा अवधि के बाद सभी अग्निवीरों को नियमित सैनिकों के रूप में समाहित होने का मार्ग बनाती है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.