भारत-मलेशिया की साझा एक्सरसाइज हरिमाऊ शक्ति को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा. भारत के भैरव कमांडोज़ के साथ मलेशियाई आर्मी ड्रोन वॉरफेयर की मिलिट्री ट्रेनिंग से पाकिस्तानी फेल्ड मार्शल असीम मुनीर के पेट में ऐसी मरोड़ उठी कि दौड़े-दौड़े मलेशिया पहुंच गए. असीम मुनीर ने मलेशियाई पीएम से कुआलालंपुर में मुलाकात की है और पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर दिया.
असीम मुनीर की टेंशन सिर्फ भारतीय सेना की संयुक्त एक्सरसाइज से ही नहीं है, बल्कि मलेशिया ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदन में भी रुचि दिखाई है. वहीं मलेशिया चूंकी मुस्लिम देश है तो पाकिस्तान की कोशिश है कि उसे भी भविष्य में मुस्लिम नाटो यानि मक्का पैक्ट में शामिल किया जाए.
बहरहाल भारत और मलेशिया की दोस्ती गहरी है, सैन्य साझेदारी है और आसियान में भी भारत-मलेशिया दोनों सहयोगी देश हैं. लेकिन पाकिस्तान इसे पचा नहीं पा रहा है.
भारत-मलेशिया में संयुक्त युद्धाभ्यास जारी
भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति 2026 का सातवां संस्करण 19 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक मलेशिया के इपोह में आयोजित किया जा रहा है. यह अभ्यास आधुनिक युद्धक्षेत्र अभियानों में मानवरहित हवाई प्रणाली और काउंटर-मानवरहित हवाई प्रणाली के उपयोग पर विशेष जोर देता है. अभ्यास के हिस्से के रूप में, दोनों सेनाओं के कर्मियों ने मैन अनमैनड टीमिंग, अनमैन्ड एरियल सिस्टम, खुफिया एकीकरण, भू-स्थानिक अनुप्रयोगों और उभरती सैन्य प्रौद्योगिकियों पर पेशेवर चर्चाओं और व्यावहारिक प्रदर्शनों में भाग लिया.
इन सत्रों में स्थितिजन्य जागरूकता, खुफिया जानकारी जुटाने, परिचालन योजना और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया, साथ ही उभरती युद्धक्षेत्र चुनौतियों से निपटने के लिए ज्ञान साझा करने, तकनीकी अनुकूलन और आपसी समझ को बढ़ावा दिया गया.
मलेशिया पहुंच गए असीम मुनीर, की पीएम से मुलाकात
भारत और मलेशिया की मिलिट्री एक्सरसाइज के बीच असीम मुनीर ने की मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की है. असीम मुनीर का मलेशिया दौरा ऐसे समय में हुआ जब भारतीय सेना की भैरव बटालियन सालाना मिलिट्री एक्सरसाइज ‘हरिमाऊ शक्ति’ के लिए मलेशिया में मौजूद है. असीम मुनीर ने कुआलालंपुर में अनवर इब्राहिम से मीटिंग करके पश्चिम एशिया के हालात के साथ-साथ पाकिस्तान के पड़ोसी देशों से सीमा विवाद पर भी चर्चा की है.
आपको बता दें कि मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने इसी साल सितंबर में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका देश भारत की ब्रह्मोस एयर-टू-सरफेस मिसाइल खरीदने की संभावना पर विचार कर रहा है.
ऐसे में सवाल है कि क्या असीम मुनीर मक्का समझौते में मलेशिया को भी शामिल करके ब्रह्मोस की जगह तुर्किए या पाकिस्तान की खटारा मिसाइलें खरीदवाना चाह रहे हैं.


Leave feedback about this