Breaking News Conflict India-Pakistan

अल्लाह ने बचाया भारत से, मुनीर का दिमागी पेंच ढीला

पाकिस्तान के फेल्ड मार्शल असीम मुनीर ने रावलपिंडी में एक बार फिर से भारत के खिलाफ आग उगली है. आतंकवादियों को पनाह देने वाले, ट्रेनिंग देने वाले, आतंकियों की सुरक्षा देने वाली पाकिस्तानी सेना के चीफ ने आतंकवाद को भारत की घरेलू समस्या करके अपना मुंह छिपाने की कोशिश है. उल्टा भारत को आतंकवाद फैलाने वाला देश बताने की कोशिश की है. 

अल्लाह ने कराया सीजफायर:असीम मुनीर

रावलपिंडी के कार्यक्रम के दौरान असीम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से सीजफायर के लिए अल्लाह का शुक्र अदा किया. जबकि हकीकत ये है कि भारत की सेना ने पाकिस्तान को इतना पीटा, इतना पीटा की गिड़गिड़ाने लगा. कभी अमेरिका तो कभी सऊदी अरब के दरवाजे पर गुहार लगाने लगा. लेकिन जब भारत, पाकिस्तान के सैन्य बेस को तबाह करता रहा तो पाकिस्तान ने सीधे भारत के सामने नाक रगड़ी. इस सच को कोई बदल नहीं सकता कि पाकिस्तान के आग्रह पर ही भारत ने सैन्य कार्रवाई रोकी थी.

हालांकि अपनी आदत से मजबूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में एंट्री मारी और सीजफायर का क्रेडिट ले लिया. ट्रंप की एंट्री से पाकिस्तान, अमेरिका के चरणों में इतना गिर गया कि नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया और दुनिया को दिखाने के लिए नोबल के नॉमिनेशन के बदले असीम मुनीर ने ट्रंप के साथ लंच भी किया. 

मुनीर ने की अफगानिस्तान के कान भरने की कोशिश

मुनीर ने इस्लामिक राष्ट्र होने की दुहाई देते हुए पड़ोसी देश अफगानिस्तान से भी भारत से संबंध विच्छेद करने का आह्वान किया है. भारत की अफगानिस्तान से बढ़ती नजदीकियां भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फूटी आंख नहीं सुहा रही है. ऐसे में मुनीर ने अफगानिस्तान को भारत से जुड़ी संस्थाओं और संगठनों से संबंध न रखने की सलाह दी है.

22 अप्रैल से पहले मुनीर ने ही हिंदू-मुसलमान बोल आतंकियों को भड़काया

पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) के बाद जिस तरह भारत ने दुनियाभर में पाकिस्तान को बेनकाब किया है, उससे मुनीर की बौखलाहट लाजमी है. पहलगाम हमले से पहले भी मुनीर ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ एक भड़काऊ भाषण दिया था.

मुनीर के भाषण के बाद ही पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाली जिहादी संगठनों ने पहलगाम में 26 मासूम पर्यटकों के नरसंहार की साजिश रची. इस नरसंहार के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर छेड़ते हुए पाकिस्तान में नौ (09) आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. साथ ही पाकिस्तानी वायुसेना के 11 एयरबेस भी बर्बाद किए गए थे.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के सामने राजनाथ ने किया पाकिस्तान को बेनकाब

गुरुवार को ही भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के चिंगदाओ में चल रही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का एपिसेंटर बताया था. राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले फ्रंट, टीआरएफ ( द रजिस्टेंस फोर्स) को पाकिस्तान में पलने-बढ़ने वाले आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को ही प्रॉक्सी करार दिया था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0