Breaking News Reports Terrorism

ईसाईयों की हत्या से खफा अमेरिका, नाइजीरिया में एयर स्ट्राइक का तैयारी

ईरान, वेनेजुएला, लेबनान के बाद ईसाईयों की हत्या के खिलाफ नाइजीरिया में अमेरिका कर सकता है एयरस्ट्राइक. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ओर इशारा किया है कि अगर नाइजीरिया में क्रिश्चियन लोगों की हत्याएं नहीं रुकीं, तो उन्होंने अपने युद्ध विभाग (पेंटागन) को सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने को कहा है.

वहीं ट्रंप की इस घोषणा के बाद नाइजीरियाई सरकार ने कहा है कि अगर उनकी संप्रभुता का सम्मान किया जाता है कि तो वो इस्लामिक कट्टरवाद के खिलाफ अमेरिका कार्रवाई का स्वागत करेगी.

नाइजीरिया में अमेरिकी सैनिक भेज सकते हैं ट्रंप

ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनकी वायुसेना नाइजीरिया के कुछ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर सकती है. ये भी संभावना ह कि अमेरिका, नाइजीरिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती कर दे. ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उन्होंने अपने युद्ध विभाग को संभावित तेज सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.  

ट्रंप ने नाइजीरिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के सवाल पर कहा, “हो सकता है. मैं बहुत सी चीजों की कल्पना करता हूं. वे नाइजीरिया में रिकॉर्ड संख्या में ईसाइयों को मार रहे हैं. बहुत बड़ी संख्या में. हम ऐसा नहीं होने देंगे.” 

नाइजीरिया में ईसाई धर्म बड़ा खतरा झेल रहा- ट्रंप

इससे पहले ट्रंप ने नाइजीरिया को दी जाने वाली सहायता रोकने की धमकी दी थी और चेतावनी दी थी कि अगर अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश अपनी ईसाई आबादी की रक्षा करने में नाकाम रहा, तो अमेरिका ‘सैन्य कार्रवाई’ कर सकता है. ट्रंप ने हिंसा के लिए कट्टरपंथी इस्लामिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, नाइजीरिया में ईसाई धर्म वजूद का खतरा झेल रहा है.

नाइजीरिया के अलावा पाकिस्तान, चीन में धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन: अमेरिकी विदेश

नाइजीरिया को अमेरिकी विदेश विभाग की “विशेष चिंता वाले देशों” की सूची में शामिल करने की घोषणा की है. इसके अलावा अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन वाले देशों की लिस्ट में चीन, म्यांमार, उत्तर कोरिया, रूस और पाकिस्तान को शामिल हैं.

नाइजीरिया की 22 करोड़ आबादी में लगभग बराबर की संख्या में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं. नाइजीरिया में लंबे समय से बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों के हमले कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाईयों की मौत हो रही है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नाइजीरिया पर अमेरिका सैन्य एक्शन ले सकता है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.