Breaking News Terrorism

लास वेगास में Cybertruck में बम-ब्लास्ट, ट्रंप के होटल को उड़ाने की थी साजिश

अमेरिका को दहलाने की एफबीआई की आशंका सही साबित हुई है. न्यू ओर्लियंस में हुए आतंकी हमले के कुछ ही घंटे बाद एक और धमाके से अमेरिका में हड़कंप मच गया है. लास वेगास में डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर साइबरट्रक (कार) में हुआ है तेज धमाका.

ट्रंप के होटल के बाहर टेस्ला साइबर ट्रक में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है, जबकि सात (07) लोग घायल हुए हैं. एफबीआई इस घटना को आतंकी हमला मान रही है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जोरदार धमाके के बाद ट्रक में आग लग जाती है और ट्रक जलकर खाक हो जाता है. 

ट्रंप का होटल और मस्क का ट्रक, क्या है संदेश

जिस साइबर ट्रक में ब्लास्ट हुआ, वह ट्रंप होटल के बाहर खड़ा था और साइबर ट्रक एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का था. लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के शेरिफ केविन मैक्स माहिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि-“यकीनन, साइबर ट्रक और ट्रंप का होटल, बहुत सारे सवाल हैं, जिनके जवाब हम तलाश रहे हैं.”

वहीं एफबीआई ने भी कहा है, “हम ये पता कर रहे हैं कि ये आतंकी घटना थी, या नहीं. एफबीआई ने वाहन चला रहे शख्स की पहचान की है. उसने कोलोराडो में यह साइबरट्रक किराए पर लिया था. लेकिन अभी तक ड्राइवर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.” (https://x.com/biotechpain/status/1874542656627601837)

टेस्ला के ट्रक में बम से हुआ धमाका: एलन मस्क

एफबीआई और पुलिस की जांच के बीच एलन मस्क ने दावा किया है कि “टेस्ला कंपनी के ट्रक में बम की वजह से धमाका हुआ है.” लास वेगास में हुई घटना के बाद एलन मस्क ने एक के बाद एक कई जानकारियां और आशंकाएं सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है.

एलन मस्क ने कहा है कि, “लास वेगस की ये घटना आतंकी लग रही है. साइबरट्रक ब्लास्ट और न्यू ओर्लियंस और लास वेगास में हुई इन दोनों घटनाओं में ट्रक को टुरो से किराए पर लिया गया था. शायद इन दोनों घटनाओं का कोई कनेक्शन हो.” (https://x.com/imPenny2x/status/1874678783183364321)

न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास में हुए धमाके में कनेक्शन

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि न्यू ऑर्लियंस के हमले में इस्तेमाल पिकअप ट्रक भी टुरो से किराए पर लिया गया था और लास वेगास की घटना में भी इस्तेमाल साइबरट्रक टुरो से ही किराए पर लिया गया था. एलन मस्क ने अपनी एक पोस्ट में नाराजगी जताते हुए कहा, “ये पुष्टि हो चुकी है कि आतंकी घटना है. लेकिन इन बेवकूफ दुश्मनों ने आतंकी हमले के लिए गलत वाहन का चुनाव किया है. साइबर ट्रक में विस्फोट फिट किया और उसमें विस्फोट किया गया.” 

गौरतलब है कि न्यू ऑर्लियंस में हुई घटना में भी एफबीआई को जांच में पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक मिले थे पर धमाके से पहले ही हमलावर मारा गया था, जिसके बाद विस्फोट नहीं हो पाया.पर हमलावर ने 15 लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. तब भी एफबीआई ने आशंका जताई थी, कि न्यू ऑर्लियंस का हमलावर अकेला नहीं था और लोग हो सकते हैं.

लगातार दो आतंकी घटनाओं के बाद अमेरिका में सिक्योरिटी बढ़ा दी है. ताकि 20 जनवरी (ट्रंप के शपथ ग्रहण वाला दिन) से पहले ऐसी और घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके. 

होनोलूलू में तीसरा धमाका, सैन्य बेस के पास 3 लोगों की मौत

न्यू ओर्लियंस और लास वेगास में हुई आतंकी वारदात के बाद एक और विस्फोट से अमेरिका में खलबली मच गई है. तीसरा धमाका होनोलूलू में हुआ है. होनोलूलू में 24 घंटे के भीतर हुए तीसरे विस्फोट में कम से कम तीन (03) लोग मारे गए हैं.

हालांकि पुलिस के मुताबिक, न्यू ईयर की आतिशबाजी के दौरान ये घटना हुई है. दुर्घटना होनोलूलू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी वायु सेना एवं नौसेना के संयुक्त अड्डे के पास एक घर के बाहर हुई. यह स्थान यूएसएस एरिजोना मेमोरियल से कुछ ही दूरी पर है. जांच एजेंसियां पता कर रही हैं कि ये घटना भी न्यू ओर्लियंस और लास वेगास की आतंकी वारदात से तो नहीं जुड़ी हुई हैं. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.