Breaking News Terrorism

न्यूयॉर्क मास-फायरिंग में 11 की मौत, आतंकी हमलों से दहला अमेरिका

24 घंटे में 4 बड़ी घटनाओं से हिल गया है अमेरिका. न्यू ऑर्लियंस, लास वेगास और होनोलूलू के धमाके के बाद न्यूयॉर्क में हुई मास-शूटिंग में 11 लोगों की मौत हो गई है.

न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर के अमेजुरा नाइट क्लब में दो संदिग्ध हमलावरों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए. घटना में बड़ी संख्या में लोगों के गंभीर तौर पर घायल होने की भी खबर है.

नाइट क्लब में फायरिंग, 11 लोगों की मौत, संदिग्धों की तलाश

न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए न्यूयॉर्क के जमैका में अमेजुरा इवेंट हॉल के पास बड़ा नाइटक्लब है, जिसमें 4,000 लोगों की क्षमता है. इस हॉल में न्यू ईयर के मौके पर डीजे और लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग इकट्ठा था. इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई.

फौरन पुलिस ने पूरे क्लब को घेर लिया. मौके पर 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग फायरिंग की घटना में घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो पूरे इलाके को पुलिस ने घेर रखा है. 

न्यूयॉर्क पुलिस को 91 एवेन्यू और 144 प्लेस पर कई खाली कारतूस मिले हैं, जिससे एक और क्राइम सीन बनाया गया है. पुलिस ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया. पुलिस ने अमेजुरा और सटफिन ब्लाव्ड पर स्पेशल यूनिट को तैनात किया है. (https://x.com/stairwayto3dom/status/1874738703886934362?s=46)

न्यू ऑर्लियंस, लास वेगास आतंकी हमले की तरह ही है न्यूयॉर्क फायरिंग

न्यूयॉर्क क्लब में किन लोगों ने फायरिंग की. फायरिंग की वजह क्या थी, ये सारे अनसुलझे सवाल हैं. पुलिस ने घटना को लेकर कोई ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. पुलिस ने एक सफेद कार की पहचान की है, जिसके गोलीबारी की घटना में शामिल थी. (न्यू ईयर अटैक में ISIS, पूर्व फौजी निकला सनकी)

क्लब में फायरिंग की घटना ऐसे वक्त में हुई है जब हाल ही में न्यूयॉर्क में एक अप्रवासी ने चलती ट्रेन में सोती हुई महिला को जिंदा जला दिया था. पुलिस हाईअलर्ट थी बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना घटी है.

क्या न्यूयॉर्क की घटना भी न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास की तरह ही आतंकी वारदात है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है. पुलिस जांच में जुट गई है. पर 24 घंटे में 4 घटनाओं के बाद अमेरिका में हाई अलर्ट है. (लास वेगास में Cybertruck में बम-ब्लास्ट, ट्रंप के होटल को उड़ाने की थी साजिश)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.