Armenia-Azerbaijan Breaking News Conflict Viral Videos War

भारत-चीन से सीख, आर्मेनिया अजरबैजान शांति की राह

ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है तो अब समिट से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दो कट्टर दुश्मन देश के राष्ट्राध्यक्ष गुफ्तगू कर रहे हैं. ये दोनों देश हैं आर्मेनिया और अजरबैजान, जिनके बीच वर्ष 2020 में युद्ध हुआ था.

ब्रिक्स सम्मेलन (22-24 अक्टूबर) के आखिरी दिन ब्रिक्स-प्लस की बैठक थी. इस दौरान आर्मेनिया के राष्ट्रपति निकोलए पश्नियान और अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलियेव एक टेबल पर बैठकर बेहद चुपचाप बात करते हुए दिखाई पड़े. इस दौरान, कॉन्फ्रेंस टेबल पर बैठने के दौरान, दोनों राष्ट्रपति ने एक दूसरे की तरफ झुक कर बातें कर रहे थे. गुफ्तगू करते वक्त, दोनों के अनुवादक-असिस्टेंट भी झुककर दोनों की बातें सुन रहे थे.

बैठक के बाद पश्नियान और अलियेव ने द्विपक्षीय वार्ता की. मुलाकात के दौरान, दोनों ही अपने-अपने प्रतिनिधियों के साथ बेहद सहजता से बात करते हुए दिखाई पड़े. (https://x.com/BRICSGlobe/status/1849438027388514477)

वर्ष 2020 में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवादित नागोर्नो-काराबाख को लेकर करीब दो महीने लंबा युद्ध हुआ था. युद्ध में दोनों तरफ के करीब 5-6 हजार सैनिकों की जान भी चली गई थी और नागोर्नो-काराबाख में भारी नुकसान भी हुआ था. रूस की मध्यस्थता के बाद ही दोनों देशों ने युद्ध-विराम लागू किया था.

युद्धविराम के बावजूद अगले ही साल यानी 2021 में फिर आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सीमा-विवाद हुआ था. तभी से दोनों देशों के बीच जबरदस्त तनातनी रहती है. (ब्रिक्स में पाकिस्तान के दोस्त की No-Entry, भारत ने रोका तुर्की का रास्ता ?)

लेकिन गुरुवार को दोनों देशों के राष्ट्रपति की मुलाकात से ऐसा लगता है कि भारत और चीन की तरह, आर्मेनिया और अजरबैजान भी संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

समिट में ब्रिक्स-प्लस देशों को संबोधित करते हुए पश्नियान ने अजरबैजान से शांति समझौता करने का आह्वान किया. (मोदी Xi की पांच साल बाद मुलाकात, वैश्विक शांति में मिलेगी मदद)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.