यूक्रेन ने मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें 200 से ज्यादा ड्रोन से रूसी तेल रिफाइनरी पर अटैक किया गया. पिछले 02 महीनें में 15वीं तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने निशाना साधा. अटैक के वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी रिफाइनरी में हमले के बाद आग धधक गई. यूक्रेनी हमले में हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
हमले के समय पर गौर किया जाए तो अटैक राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जी 7 में हुई अनौपचारिक बैठक के ठीक बाद हुआ है, जिसमें ट्रंप-जेलेंक्सी एक दूसरे पर कुर्सी पर बैठकर अकेले बात करते नजर आए थे.
यूक्रेन के हमले के वक्त राष्ट्रपति पुतिन राजधानी में मौजूद नहीं थे. पुतिन गुरुवार को मॉस्को से 700 किलोमीटर दूर कजान में थे, जहां वे एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस के नेताओं की मेजबानी कर रहे थे.
यूक्रेन के हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस युद्ध को खत्म नहीं करना चाहते और इसे जारी रखना चाहते हैं, तो हम चुप नहीं बैठेंगे, हम जवाब देंगे.
रूस ने यूक्रेन से बदला लेने की बात कही है. माना जा रहा है कि ऑयल रिफाइनरी पर हमले का तगड़ा बदला लेने के लिए रूसी सेना तैयार है.
मॉस्को की प्रमुख रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला
मॉस्को के एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हमला हुआ है. यूक्रेन ने मॉस्को के कपोटन्या जिले में ऑयल रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक पर हमला किया है. हमला इतना प्रचंड था कि मॉस्को के ऊपर काला धुआं छा गया और आग की लपटों से पूरा इलाका घिर गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्यूल स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी छत हवा में उड़ गई और आग लग गई. धमाके की वजह से टैंक का गोल मेटल का ढक्कन हवा में बहुत ऊपर उछल गया और पूरी जगह आग की लपटों और घने काले धुएं से घिर गई.
यूक्रेन ने जिस रूसी रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक किया वो राष्ट्रपति के दफ्तर क्रेमलिन से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर है. यह रिफाइनरी शहर की सबसे अहम फ्यूल-प्रोसेसिंग सुविधाओं में से एक है
इस हमले के बाद मॉस्को के सभी बड़े हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानें रोक दी गईं. यूक्रेन अटैक के चलते मॉस्को के दोनों एयरपोर्ट से करीब 260 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई या फिर उड़ान प्रभावित हुई.
1000 यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया: रूसी रक्षा मंत्रालय
रूस का कहना है कि मॉस्को की तरफ आ रहे ड्रोन्स को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही मार गिराया.
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में करीब 1,000 यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया. इनमें कुछ ड्रोन आजोव सागर के ऊपर भी गिराए गए. रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने देश में यूक्रेन के कुल 555 ड्रोन को मार गिराया है. इसमें से 194 ड्रोन से सिर्फ राजधानी मॉस्को को निशाना बनाया गया.
रूसी गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के मुताबिक, “मॉस्को के आसपास के इलाके में जुकोवस्की शहर में ड्रोन ने एक रिहायशी बिल्डिंग पर हमला किया है. ड्रोन का मलबा प्राइवेट घरों, एक फिटनेस सेंटर और एक बड़े मॉल पर गिरा है. इसमें एक महिला घायल हुई है.”
पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने के लिए किया हमला: जेलेंस्की
ऑयल रिफाइनरी पर हमले के बाद जेलेंस्की ने तीखी चेतावनी देते हुए कहा है कि “अगर यूक्रेन जलेगा, तो आपका मॉस्को भी जलेगा. यह हमला रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए किया गया है. अब आक्रामकता खत्म करने और इस युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है.”
यूक्रेन की विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने ड्रोन हमले के बाद रूस पर तंज कसा है. सिबिहा ने कहा, “हमले के बाद मॉस्को के लोगों के सबसे आम सवालों में से एक यह है कि ‘क्या हो रहा है? मैं इसका जवाब दे सकता हूं. आपके देश ने हमारे देश के खिलाफ हमलावर युद्ध शुरू किया है. सालों से यह हमारे लोगों को मार रहा है. अब जब आप जानते हैं कि क्या हो रहा है, तो पुतिन से पूछिए कि वे इसे कब खत्म करने की योजना बना रहे हैं.”

