Breaking News Conflict Reports Russia-Ukraine

बिग बी को याद आए अग्निवीर…लगाया जिंदाबाद का नारा

पहलगाम नरसंहार और ऑपरेशन सिंदूर पर कुछ भी प्रतिक्रिया न देने पर ट्रोल हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अग्निवीरों की तारीफ की है. अग्निवीरों को सैल्यूट करके बिग बी ने उत्साह बढ़ाया है. अमिताभ बच्चन ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जताई है, साथ ही हरिवंश राय बच्चन की कविता शेयर की है.

ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीरों को अहम योगदान रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद अग्निवीरों ने एलओसी पर फॉरवर्ड पोस्ट पर मजबूती से पाकिस्तान का डटकर सामना किया था और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था. 

अमिताभ बच्चन ने की अग्निवीरों की तारीफ

बिग बी की बैक-टू-बैक कई पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा, क्योंकि ये पोस्ट भारतीय सेना और देश की अर्थव्यस्था से जुड़ी हुई थी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के अग्निवीरों के लिए अमिताभ बच्चन ने पोस्ट किया. कुछ तस्वीरें शेयर करते अग्निवीरों के लिए नारे लगाए. 

भारतीय जवानों की एक कोलाज वाली तस्वीर, जिसपर अग्निवीर लिखा है. उस  तस्वीर को साझा करते हुए महानायक ने जवानों के लिए नारे लगाते हुए कैप्शन में लिखा है, अग्निवीर जिंदाबाद, जय भारत माता की, जय हिंद.’ साथ ही कैप्शन को देश के तिरंगे झंडे वाले इमोजी से जोड़ा है.

ढाई-तीन साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने जापान को पीछे छोड़न पर खुशी जताते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अमेरिका, चीन, जर्मनी, भारत. और 2.5-3 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. संयुक्त राज्य अमेरिका: 30.51 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ, चीन: 19.23 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ, जर्मनी: 4.74 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ और भारत: लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर.”

वो किसे दोषी ठहराए, किसको दुख सुनाए…शेयर की पंक्तियां

अमिताभ बच्चन ने अपने दिवंगत पिता-महान कवि हरिवंश राय बच्चन की कविताओं में से कुछ पंक्तियां साझा की है. एक्स हैंडल पोस्ट में लिखा है, ‘”वो किसे दोषी ठहराये, और किसको दुख सुनाये, जब कि मिट्टी साथ मिट्टी के करे अन्याय “- हरिवंश राय बच्चन.’

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारत के चलाए गए मिशन ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 11 मई को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, के बारे में विस्तार से लिखा था. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन उस समय लोगों के निशाने पर आ गए थे जब पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने काफी दिन तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. बाद में तकरीबन 20 दिनों बाद अमिताभ बच्चन ने पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी थी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.